Pocket FM
The Promise

The Promise

10.2K Plays
Star icon
Star icon
4.7
|7
Drama

वादा—दो लोगों के बीच एक ऐसा बंधन होता है जिसे निभाने की पूरी कोशिश नंदिनी अपने दिल और जान से करती है। नंदिनी एक ऐसी लड़की है जो अकेले ही....

वादा—दो लोगों के बीच एक ऐसा बंधन होता है जिसे निभाने की पूरी कोशिश नंदिनी अपने दिल और जान से करती है। नंदिनी एक ऐसी लड़की है जो अकेले ही अपनी ज़िंदगी जी रही होती है। उसका कोई माता-पिता नहीं है, इसलिए वह गांव में अकेली रहती है। नंदिनी एक बेहद प्यारी और मासूम लड़की है—गोरी रंगत, सुंदर चेहरा और उससे भी ज़्यादा एक साफ़ दिल रखने वाली। उसके भीतर सभी के लिए करुणा और अपनापन भरा हुआ है। वह हर किसी का ख़याल रखती है और किसी को भी तकलीफ़ में नहीं देख सकती। एक दिन उसके जीवन में अचानक बदलाव आता है, जब उसके एक अंकल—नरेंद्र कश्यप—गांव आते हैं। वे नंदिनी को अपने साथ ले जाने के लिए आते हैं ताकि उसकी शादी अपने बेटे वीर से करवा सकें। दरअसल, नंदिनी की माँ को नरेंद्र जी पहले से जानते थे। नंदिनी की माँ नरेंद्र जी के घर खाना बनाती थीं और वहीं रहा करती थीं। उनके अच्छे स्वभाव और प्रेम के कारण घर के सभी लोग उन्हें परिवार का सदस्य ही मानते थे। नरेंद्र जी उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह मानने लगे थे। लेकिन कुछ समय बाद नंदिनी की माँ का देहांत हो गया और नंदिनी को उसके रिश्तेदार गांव ले आए, जहां वह अब तक रह रही थी। अब सवाल यह उठता है—नंदिनी के साथ आगे क्या होगा? क्या वह वादा निभा पाएगी? क्या उसका यह नया जीवन उसे स्वीकार करेगा?