
प्रतिशोध: घमंड का अंत।
एक पत्नी की कामयाबी उसके पति के लिए सबसे बड़ा अपमान बन जाए, तो रिश्ते की डोर कब तक टिकी रहेगी? विक्रम ने अपनी पत्नी वर्चस्विनी को ऊंचाइयों तक पहुँचाने....
एक पत्नी की कामयाबी उसके पति के लिए सबसे बड़ा अपमान बन जाए, तो रिश्ते की डोर कब तक टिकी रहेगी? विक्रम ने अपनी पत्नी वर्चस्विनी को ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन आज वही वर्चस्विनी उसे एक मामूली हवलदार से ज़्यादा कुछ नहीं समझती। उसका घमंड हर दिन विक्रम के स्वाभिमान को कुचलता है, और उनके मासूम बेटे आयुष के दिल पर भी चोट करता है। जब शहर का नया एसपी, दिगंत सिंह, वर्चस्विनी की ताकत और विक्रम की बेबसी के बीच की खाई को देखता है, तो वह इस बिखरे हुए परिवार में एक नया तूफान लाने की साजिश रचता है। क्या विक्रम अपने परिवार को इस घमंड और साजिश के भंवर से बचा पाएगा, या उसका त्याग ही उसके अंत की वजह बनेगा?