
खुमार तेरे इश्क का
कभी-कभी मोहब्बत पहली नज़र में नहीं होती... वो धीरे-धीरे किसी की खामोशी में उतरती है, किसी की परवाह में छुपती है... और फिर पता ही नहीं चलता कि कब कोई अजनबी, दिल की....
कभी-कभी मोहब्बत पहली नज़र में नहीं होती... वो धीरे-धीरे किसी की खामोशी में उतरती है, किसी की परवाह में छुपती है... और फिर पता ही नहीं चलता कि कब कोई अजनबी, दिल की सबसे खूबसूरत आदत बन गया। एक दिल... जो प्यार से अनजान है। एक दिल... जो किसी एक को अपनी पूरी दुनिया मान बैठा है। और एक दिल... जो शायद कभी समझ ही नहीं पाएगा कि उसकी किस्मत उसे कहाँ ले जा रही है। कुछ रिश्ते नाम के मोहताज नहीं होते... कुछ मोहब्बतें बिना कहे भी पूरी ज़िंदगी साथ चलती हैं। लेकिन जब किस्मत पुराने रिश्तों को फिर से सामने ला खड़ा करे... तब दिल किसे चुनेगा? उस प्यार को... जो कभी अपना था? या उस मोहब्बत को... जो बिना एहसास हुए दिल में घर कर गई? तीन दिल... तीन अधूरी कहानियाँ... और एक ऐसी मोहब्बत, जिसका फैसला शायद किस्मत भी नहीं कर पाएगी।