Pocket FM
Log in
The Ruthless Emperor

The Ruthless Emperor

348 PlaysFantasy

ध्रुव रायज़ादा एक साधारण कारपेंटर परिवार से ताल्लुक रखता है। उसका परिवार लकड़ी का काम करके अपना जीवनयापन करता है। ध्रुव अपने माता-पिता से बेहद प्यार करता है और उसके....

ध्रुव रायज़ादा एक साधारण कारपेंटर परिवार से ताल्लुक रखता है। उसका परिवार लकड़ी का काम करके अपना जीवनयापन करता है। ध्रुव अपने माता-पिता से बेहद प्यार करता है और उसके माता-पिता भी उसे अपनी जान से बढ़कर चाहते हैं। लेकिन ध्रुव की ज़िंदगी उस समय बदल जाती है, जब उसे एक ऐसे संप्रदाय में प्रवेश करने का अवसर मिलता है, जहाँ से अमर बनने का रास्ता खुल सकता है। दुर्भाग्य से, परीक्षा में असफल होने पर उसे यह कहकर संप्रदाय से निकाल दिया जाता है कि उसमें साधना करने की प्रतिभा ही नहीं है।जब ध्रुव घर लौटता है, तो रायज़ादा परिवार के अन्य लोग उसे और उसके माता-पिता को बुरी तरह अपमानित करते हैं। अपने माता-पिता की आँखों में आँसू और लाचारी देखकर ध्रुव का दिल टूट जाता है। आखिरकार, अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊँचा करने और अमर बनने की राह खोजने के लिए वह अपना घर छोड़ देता है। किस्मत उसे एक रहस्यमयी गुफा तक पहुँचा देती है, जहाँ उसे एक पक्षी के शरीर में छिपा 'स्वर्ग-विध्वंसक मनका' मिलता है। इस रहस्यमयी मनके की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी सहायता से बिना किसी असाधारण प्रतिभा के भी साधना की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। लेकिन इस मनके के भीतर एक खौफनाक रहस्य कैद था—एक रहस्यमयी आत्मा! वह आत्मा ध्रुव को दानव साधना की एक बेहद खौफनाक और निषिद्ध विधि सिखाता है, इस विधि के अभ्यास के लिए ध्रुव को शीत-मृत्यु ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जो करोड़ों लोगों की मृत्यु से उत्पन्न होती थी। इस ऊर्जा की सहायता से ध्रुव अपनी शक्ति को तेज़ी से बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ता है। हालाँकि, उस रहस्यमयी आत्मा का भी अपना एक उद्देश्य है। वह चाहता है कि ध्रुव अपनी शक्ति बढ़ाते हुए अंततः शक्तिमान स्तर तक पहुँच जाए, ताकि वह स्वयं स्वर्ग-विध्वंसक मनके के बंधन से मुक्त हो सके। धीरे-धीरे ध्रुव की शक्ति बढ़ने लगती है। एक दिन, एक शक्तिशाली साधक तेजस शेखावत उसे मारकर उसका जादुई खजाना छीनना चाहता है। लेकिन मनके में कैद रहस्यमयी आत्मा की सलाह पर ध्रुव उस साधक को मार गिराता है और उसकी साधना की नींव चुरा लेता है। यहीं से ध्रुव की ज़िंदगी में एक ऐसी दुश्मनी की शुरुआत होती है, जिसकी कीमत उसे अपने माता-पिता और पूरे परिवार से चुकानी पड़ती है। मारे गए साधक का दादा, विश्वनाथ शेखावत, अपने पोते की मौत का बदला लेने के लिए ध्रुव के माता-पिता और पूरे रायज़ादा परिवार का बेरहमी से नरसंहार कर देता है। इतना ही नहीं, वह उनकी आत्माओं को आत्मा-झंडे में कैद करके उन्हें असहनीय यातनाएँ देता है। जब ध्रुव को पता चलता है कि उसकी वजह से उसके माता-पिता को इतनी दर्दनाक मौत मिली और उसके पूरे परिवार का नरसंहार कर दिया गया, तो उसके भीतर प्रतिशोध की आग भड़क उठती है। अपने तड़पते हुए माता-पिता की आत्माओं को उस नरक से मुक्त कराना, अपने परिवार के मौत का बदला लेना और किसी भी कीमत पर अपने माता-पिता को वापस पाने का रास्ता खोजना ही अब उसके जीवन का एकमात्र मकसद बन जाता है। इसके लिए वह साधना की एक ऐसी निर्दयी और खौफनाक दुनिया में कदम रखता है, जहाँ ताकत ही सब कुछ है और कमज़ोरी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। क्या ध्रुव इस क्रूर साधना की दुनिया में जीवित रह पाएगा? क्या वह पूरे शेखावत परिवार को मिटाकर अपने माता-पिता का भयानक बदला ले पाएगा? क्या ध्रुव 'शक्तिमान स्तर' हासिल करके उस रहस्यमयी आत्मा को मनके के बंधन से आज़ाद कर पाएगा? क्या वह नियति के नियमों को तोड़कर अपने माता-पिता को दोबारा जीवित कर पाएगा? जानने के लिए सुनिए—प्रेम, रहस्य, दुश्मनी, प्रतिशोध और असीम शक्ति की एक रोमांचक यात्रा: The Ruthless Emperor