Pocket FM
Sharapit: Cursed Soldier

Sharapit: Cursed Soldier

216 Plays
Star icon
Star icon
4.7
|2
Fantasy

सुबह का धुंध अभी बर्फीली चोटियों से हटा भी नहीं था कि हिमालय बॉर्डर की खामोशी गोलियों की तड़तड़ाहट से फट पड़ी। “कवर लो!” कबीर चिल्लाया। पहली गोली उसके कान के पास....

सुबह का धुंध अभी बर्फीली चोटियों से हटा भी नहीं था कि हिमालय बॉर्डर की खामोशी गोलियों की तड़तड़ाहट से फट पड़ी। “कवर लो!” कबीर चिल्लाया। पहली गोली उसके कान के पास से निकलकर चट्टान में धंस गई, और अगले ही पल चारों तरफ से automatic rifles आग उगलने लगीं। बर्फ के टुकड़े हवा में उड़े और पत्थरों पर चिंगारियां फूटते ही पूरी यूनिट जमीन से चिपक गई। “बाईं तरफ दुश्मन हैं?” “नहीं, ऊपर भी हैं!” “हम घिर गए हैं...” एक जवान की आवाज अधूरी रह गई, क्योंकि सीने में गोली लगते ही वो बर्फ पर लुढ़क गया और उसकी सफेद uniform लाल होने लगी। कबीर ने चट्टान के पीछे गिरकर rifle उठाई और ढलान पर fire झोंक दिया। उसकी उंगली trigger पर कसते ही एक दुश्मन बर्फ में ढेर हुआ और दूसरा फिसलकर नीचे खाई में जा गिरा। “स्थिति बताओ!” कबीर ने पूछा। “सर, radio signal नहीं जा रहा!” “पीछे का रास्ता बंद है!” “सर... क्या कोई हमें देख रहा था?” ये सुनकर कबीर एक पल के लिए जम गया। दुश्मन की गोलियां सीधे वहीं पड़ रही थीं जहां यूनिट cover ले सकती थी। जानकारी लीक हो चुकी थी, और ये मुठभेड़ नहीं बल्कि जाल था। “कोई पीछे नहीं हटेगा! जो दिखे, उसे गिराओ!” कबीर ने गोली चलाते हुए कहा। “सर, दाईं तरफ से दबाव बढ़ रहा है, क्या करें?” “तो उधर देखो! सांस चल रही है तो लड़ो!”