
My Mahabali System
आज रात, एक कमजोर सिपाही अकेला अंधेरे में उतरा है—बिना जाने कि उसके भीतर सदियों पुरानी कोई शक्ति करवट ले रही है. रोहन अभी जिंदा है. पर बच्चा गैंग का....
आज रात, एक कमजोर सिपाही अकेला अंधेरे में उतरा है—बिना जाने कि उसके भीतर सदियों पुरानी कोई शक्ति करवट ले रही है. रोहन अभी जिंदा है. पर बच्चा गैंग का पहरा उतना कमजोर नहीं, जितना अर्जुन दिखता है। क्या अर्जुन का यह बिना हथियार के मौत के मुँह में जाने का फैसला उसकी सबसे बडी भूल साबित होगा? या अंधेरे में' अंधक सिंडिकेट' कोई नया और खौफनाक शैतानी खेल शुरू करने वाला है? अर्जुन धीरे- धीरे अंधेरे से बाहर आया. उसकी आँखों में कोई डर नहीं था, कोई घबराहट नहीं थी. उसकी आँखों की पुतलियों में एक हल्की सी सुनहरी चमक तैर रही थी—जो उसकी जाग्रत सिद्धि का पहला संकेत था. गुंडों ने जैसे ही ट्रिगर दबाने के लिए उंगली रखी, अर्जुन अपनी जगह से गायब हो गया. अणिमा सिद्धि के प्रभाव से उसकी गति इतनी तेज हो गई थी कि इंसानी आँख उसे देख ही नहीं सकती थी.