
My Accidental Husband
कियारा ने जल्दी से अपना फोन निकाला। स्क्रीन पर 'पोता' की कॉल चमक रही थी। उसने एक नज़र दूर खड़े लक्ष्य की ओर डाली, जो फोन कान से लगाए गंभीर....
कियारा ने जल्दी से अपना फोन निकाला। स्क्रीन पर 'पोता' की कॉल चमक रही थी। उसने एक नज़र दूर खड़े लक्ष्य की ओर डाली, जो फोन कान से लगाए गंभीर मुद्रा में किसी के उठाने का इंतज़ार कर रहा था। कियारा के दिमाग की बत्तियाँ जल उठीं। 'पोता'... लक्ष्य सिंघानिया है?! उसने झट से कॉल काट दी और मोबाइल साइलेंट पर डाल दिया। उसका दिल ज़ोरों से धड़क रहा था। अगर लक्ष्य को पता चल गया कि जिस 'बहू' पर उसकी दादी जान छिड़कती हैं और जिसे उसने अभी-अभी 'ऊपर ले जाकर काम करवाने' का हुक्म दिया है, वह एक ही है, तो तमाशा हो जाएगा। तरुण दास ने उसे टोकते हुए कहा, "क्या हुआ? ऊपर चलें? एसी ठीक करने में कितना वक्त लगेगा?" कियारा ने खुद को संभाला। "ज्यादा नहीं। चलिए।"