
Lovology
रूही को हमेशा से ऐसा लड़का चाहिए था जो उसकी उम्र के आसपास हो, उसकी हर बात माने… क्योंकि वह किसी की Princess नहीं, Boss Lady बनना चाहती थी। लेकिन शायद....
रूही को हमेशा से ऐसा लड़का चाहिए था जो उसकी उम्र के आसपास हो, उसकी हर बात माने… क्योंकि वह किसी की Princess नहीं, Boss Lady बनना चाहती थी। लेकिन शायद किस्मत ने उसके लिए कुछ और ही लिख रखा था। मुंबई की 21 साल की रूही को इंडिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी Diamond Seeker University में Masters के लिए स्कॉलरशिप मिलती है। उसकी जिंदगी बिल्कुल सही दिशा में बढ़ रही थी—जब तक कि उसकी मुलाकात उसके नए Mathematics Professor से नहीं हुई। रूद्र शर्मा कसानो। इटालियन पिता और भारतीय माँ का बेटा। दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली गणितज्ञों में से एक। बेशुमार दौलत का मालिक। और ऐसा नाम, जिसके सामने दुनिया के बड़े-बड़े लोग भी सोच-समझकर कदम रखते थे। लेकिन रूही के लिए वह सिर्फ उसका Professor था। Head of her mathematics department. रूद्र ने जिंदगी में कभी किसी लड़की को अपने करीब आने की इजाज़त नहीं दी थी। लेकिन रूही को पहली बार देखते ही उसके सारे उसूल जैसे बिखरने लगे। रूही को रूद्र में कोई दिलचस्पी नहीं थी। आखिर वह उससे आठ साल बड़ा था… और वह उसके Professor से ज्यादा कुछ था ही नहीं—कम-से-कम रूही ऐसा ही सोचती थी। लेकिन जैसे-जैसे उनकी मुलाकातें बढ़ीं, रूही को महसूस होने लगा कि जिस इंसान से वह दूर रहना चाहती थी… उसका दिल उसी की तरफ खिंचता जा रहा है। वह रूद्र से प्यार करने लगी थी। लेकिन एक सच से पूरी तरह अनजान थी— जिस Professor को वह सिर्फ एक महान Mathematician समझ रही थी, वह असल में अंडरवर्ल्ड की दुनिया का बेताज बादशाह था। और जब रूही को रूद्र की असली पहचान पता चलेगी… क्या उनका प्यार बच पाएगा? या फिर रूद्र की दुनिया रूही की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल देगी?
- E1. उस रात मिलान में
- E2. बॉस बेबी
- E3. मिस अप्सरा
- E4. प्रोफेसर्स की डिटेल्स
- E5. डर्टी थॉट्स
- E6. भगवान का करिश्मा