
Love Between Two Worlds
क्या हो अगर एक दिन आपकी मुलाकात ऐसी लड़की से हो जाए, जिसके प्यार में पड़कर आपको अपनी पूरी दुनिया छोड़नी पड़े? और अगर मैं कहूं कि जिस दुनिया में आप....
क्या हो अगर एक दिन आपकी मुलाकात ऐसी लड़की से हो जाए, जिसके प्यार में पड़कर आपको अपनी पूरी दुनिया छोड़नी पड़े? और अगर मैं कहूं कि जिस दुनिया में आप जाने वाले हैं, वहां सिर्फ लड़कियां रहती हैं... और लड़कों का अस्तित्व तक किसी ने नहीं देखा! तो आपका पहला रिएक्शन क्या होगा? यह कहानी है पृथ्वी के एक साधारण लड़के राघव की, जिसकी जिंदगी उस दिन पूरी तरह बदल जाती है, जब अचानक उसकी छत पर एक रहस्यमयी पोर्टल खुलता है। और उस पोर्टल से बाहर आती है एक ऐसी खूबसूरत लड़की, जिसकी सुंदरता देखकर मानो चांद भी अपनी चमक भूल जाए! लेकिन राघव को क्या पता था कि यह कोई साधारण मुलाकात नहीं, बल्कि उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बनने वाली है। धीरे-धीरे राघव उस लड़की से बेइंतहा प्यार करने लगता है। इतना कि उसके लिए अपनी दुनिया तक छोड़ने को तैयार हो जाता है। लेकिन असली कहानी तो तब शुरू होती है, जब राघव कदम रखता है उस रहस्यमयी दुनिया में...एक ऐसी दुनिया, जहां कभी किसी पुरुष का जन्म ही नहीं हुआ!जरा सोचिए... जब उस दुनिया की लड़कियां पहली बार किसी लड़के को अपने सामने देखेंगी, तो उनका रिएक्शन क्या होगा? क्या वे राघव को इंसान समझेंगी... या कोई अनजान प्राणी? क्या उसकी जिंदगी आसान होगी, या हर कदम पर उसे अपनी पहचान और अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ेगा? और सबसे बड़ा सवाल...जिस दुनिया में लड़कों का कोई अस्तित्व ही नहीं, क्या वहां राघव अपने प्यार को पा सकेगा? लेकिन ठहरिए! यह कहानी सिर्फ प्यार और खूबसूरती तक सीमित नहीं है। इस रहस्यमयी दुनिया में छिपी हैं असीम शक्तियां, खतरनाक कल्टीवेशन तकनीकें, विनाशकारी युद्ध कलाएं और ऐसे शक्तिशाली योद्धा, जिनके सामने राघव की छोटी-सी दुनिया का हर नियम बेकार साबित हो सकता है! यहां एक गलत कदम उसकी पूरी जिंदगी बदल सकता है। एक तरफ है प्यार, दूसरी तरफ है अनजान दुनिया का खतरा। एक तरफ है दिल की आवाज, तो दूसरी तरफ हैं ऐसे रहस्य, जो दो दुनियाओं के बीच की हर सीमा को चुनौती देने वाले हैं! क्या राघव इस दुनिया में अपनी जगह बना पाएगा? क्या उसकी प्रेम कहानी तमाम मुश्किलों को पार करके अपने मुकाम तक पहुंचेगी?या फिर दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच पनपा यह प्यार हमेशा के लिए अधूरा रह जाएगा? जानने के लिए सुनिए एक ऐसी कहानी, जहां प्यार है अनोखा, दुनिया है रहस्यमयी और हर मोड़ पर छिपा है एक नया रोमांच! LOVE BETWEEN TWO WORLDS एक ऐसी प्रेम कहानी, जिसे सुनते हुए आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे...क्या सच में प्यार दो दुनियाओं को जोड़ सकता है?तो तैयार हो जाइए एक रोमांचक सफर के लिए! Love Between Two Worlds — सिर्फ और सिर्फ Pocket FM पर!