
His Purchased Dulhania
राजस्थान की तपती रेत, हवाओं में घुली राज़ की खुशबू और ऊँची हवेलियों की बंद दीवारों के पीछे दफ़्न एक ऐसा सच… जिसे दुनिया के सामने आने की इजाज़त नहीं। गुलाल—सिर्फ....
राजस्थान की तपती रेत, हवाओं में घुली राज़ की खुशबू और ऊँची हवेलियों की बंद दीवारों के पीछे दफ़्न एक ऐसा सच… जिसे दुनिया के सामने आने की इजाज़त नहीं। गुलाल—सिर्फ बीस साल की एक मासूम लड़की, जिसने बचपन से ही अपनों के बीच परायों जैसा जीवन जिया। माँ-बाप के साए से महरूम गुलाल को उसकी मासी के घर पनाह तो मिली, लेकिन बेटी का दर्जा कभी नहीं। हवेली में वह रिश्तेदार कम और नौकरानी ज़्यादा थी। हर दिन तानों, जिल्लत और बेबसी के बीच गुजरता था। मगर गुलाल ने कभी अपनी किस्मत से शिकायत नहीं की… शायद उसे पता ही नहीं था कि उसकी किस्मत में लिखा सबसे बड़ा तूफ़ान अभी बाकी है। जब मासी की बेटी की शादी का समय आया, तो दहेज की लालच ने इंसानियत को भी बेच दिया। पैसों की खातिर गुलाल को एक ऐसे आदमी के हाथों बेचने का फैसला हुआ, जिसके नाम से राजस्थान की सियासत तक काँपती थी। ठाकुर सर्वज्ञ सिंह शेखावत। राजस्थान के मुख्यमंत्री, सत्ता के सबसे ताकतवर चेहरों में से एक और एक ऐसा शख्स जिसकी आँखों में भावनाएँ नहीं, सिर्फ़ हिसाब चलता था। दादी और चाचा-चाची की कठोर परवरिश ने उसे ऐसा इंसान बना दिया था, जिसने रिश्तों से ज़्यादा हुकूमत पर भरोसा करना सीखा था। लेकिन सर्वज्ञ की ज़िंदगी में भी एक ऐसा राज़ था, जिसे वह दुनिया से छुपाकर जी रहा था। उसकी जन्मकुंडली में लिखा मांगलिक दोष उसकी ज़िंदगी के लिए खतरा बन चुका था। इस दोष को शांत करने के लिए उसे ऐसी लड़की से शादी करनी थी, जो शादी के बाद बलि चढ़ जाए। और उस बलि के लिए चुनी गई थी—गुलाल। गुलाल के लिए यह शादी उसकी मजबूरी थी… सर्वज्ञ के लिए यह सिर्फ़ एक सौदा। लेकिन किस्मत ने दोनों के लिए कुछ और लिख रखा था। क्योंकि यह सिर्फ़ शादी नहीं थी… बल्कि एक ऐसी कहानी की शुरुआत थी, जिसके बाद किसी एक की मौत तय थी।