
Ek Raat Ka Sauda
एक सपना, एक सौदा और एक ऐसा जंगल जहाँ से कोई ज़िंदा वापस नहीं जाता। काव्या शर्मा, 21 साल की एक मामूली लेखिका, जिसकी माँ की जान बचाने के लिए 18....
एक सपना, एक सौदा और एक ऐसा जंगल जहाँ से कोई ज़िंदा वापस नहीं जाता। काव्या शर्मा, 21 साल की एक मामूली लेखिका, जिसकी माँ की जान बचाने के लिए 18 लाख की जरूरत है। मजबूरी में वो Elite Connections पर अपनी एक बिना चेहरे वाली फोटो डालती है। कुछ ही घंटों में उसके अकाउंट में 35 लाख रुपये आ जाते हैं। भेजने वाला है - कबीर राणा। पैसे के लिए उसे जाना पड़ता है मनाली से 40 KM अंदर, पार्वती वैली के काले 'भूत जंगल' में बनी एक सैकड़ों साल पुरानी हवेली - कबीला हाउस में। वहाँ उसे पता चलता है कि उसे खरीदा नहीं, बल्कि एक 'तोहफे' के तौर पर मंगवाया गया है - कबीर के बड़े भाई वीर सिंह राणा के लिए। वही सुनहरी आँखों वाला लड़का जो रोज़ उसके सपनों में आता था। पर इस हवेली का सबसे बड़ा राज़ कुछ और है। कबीर और वीर इंसान नहीं हैं। वो भेड़िया-वंश हैं - WEREWOLF हैं। और परसों पूर्णमासी की रात को वीर खुद पर काबू खो देगा। क्या काव्या इस 35 लाख के सौदे से जिंदा बच पाएगी? क्या वीर का ये खतरनाक जुनून प्यार में बदलेगा? और जब दिल्ली से आरव उसे ढूंढता हुआ इस जंगल में पहुंचेगा तो क्या होगा? पैसे के लिए किया था एक रात का सौदा, पर अब देना होगा 7 दिन, एक दरिंदे के साथ, एक ऐसे जंगल में जहाँ इंसानों का शिकार होता है।