Pocket FM
Badnam Paisa

Badnam Paisa

Drama

कहानी है जनार्दन सूर्यवंशी उर्फ 'जॉनी' की। जॉनी फार्मा सेल्स की दुनिया का एक्सपर्ट था, जहाँ उसकी तरक्की देखकर सब हैरान थे। शानदार सैलरी, ताबड़तोड़ इंसेंटिव, लगातार....

कहानी है जनार्दन सूर्यवंशी उर्फ 'जॉनी' की। जॉनी फार्मा सेल्स की दुनिया का एक्सपर्ट था, जहाँ उसकी तरक्की देखकर सब हैरान थे। शानदार सैलरी, ताबड़तोड़ इंसेंटिव, लगातार प्रमोशन और फिर सपनों जैसी शादी—जॉनी की जिंदगी पूरी तरह 'सेटल्ड' और परफेक्ट लग रही थी। लेकिन कहते हैं ना कि जब आसमान सिर पर चढ़ता है, तो इंसान जमीन भूल जाता है। जैसे-जैसे जॉनी के पास बेहिसाब पैसा और पावर आने लगी, उसके शौक भी बदलने लगे। पब, डिस्को, आलीशान वेकेशंस, और शेयर मार्केट का नशा—जॉनी उस खतरनाक दलदल में उतरता चला गया जहाँ से वापसी का कोई रास्ता नहीं था। और यहीं से शुरू हुई उसकी बर्बादी की असली दास्तान! खर्चों के बोझ और गलत फैसलों ने उसे धीरे-धीरे ऐसे खतरनाक स्कैम्स और जाल में फंसा दिया कि कुछ ही वक्त में उसकी जिंदगी पूरी तरह तबाह हो गई। करोड़ों कमाने वाला जॉनी आज सड़क पर आ चुका था— बैंकरप्सी, छिन चुकी नौकरी, मुँह फेरते दोस्त और बिखरती हुई फैमिली लाइफ! हालात इतने बदतर हो गए कि वह पैसा-पैसा को मोहताज हो गया और जेब में सिर्फ ₹1,000 बचे। निराशा और तन्हाई के इस समंदर में जब जान देने का ख्याल मन में आया, तो उस एक सेकंड के टर्निंग पॉइंट ने जॉनी की सोच बदल दी। उसने ठान लिया कि वह इस लाश जैसी जिंदगी से हार नहीं मानेगा। शुरू हुआ जिल्लत, संघर्ष और दुश्वारियों से लड़ने का एक ऐसा सफर, जहाँ दुश्मनों की चालें थीं, लेग-पुलिंग थी और अपनों का धोखा था। लेकिन जॉनी ने हार नहीं मानी। जॉनी ने कैसे संघर्ष किया और अपने जिंदगी को फिर से खड़ा किया ना कि खड़ा किया बल्किउसे मुकाम तक ले गया जहां से फिर हजार करोड़ भी कब कमा लिए पता ही नहीं चला I