Pocket FM
An Unconqurable Warrior

An Unconqurable Warrior

1.2K Plays
Star icon
Star icon
5
|2
Sci-Fi

देश से अटूट प्रेम, देश पर शहीद होने को सदैव तैयार एक सैनिक की एक ऐसी कहानी जो, वर्तमान में सेना को हर तरीके से मजबूत करती है। साथ....

देश से अटूट प्रेम, देश पर शहीद होने को सदैव तैयार एक सैनिक की एक ऐसी कहानी जो, वर्तमान में सेना को हर तरीके से मजबूत करती है। साथ ही,घटनाओ का ऐसा संग्रह जिसमें एक शख्स किस तरह पारिवारिक, सामाजिक हालातों से से जूझते हुए, सेना मे उपस्थित हर तरह के लोगों को एक ही सफर पर चलने को प्रेरित करता है। साथ ही कोशिश करता है कि चाहे जो हो हर हालत में देश सर्वोपरि होता है। साथ ही कुछ ऐसी चीजें इसमें दर्शाने की कोशिश की गयी है जिनका वास्तविक जीवन में हो पाना कभी संभव नहीं.. साथ ही इस कहानी का पात्र और उसके जीवन में हो रही घटनाये, कल्पनाओं की संरचना है.. प्रस्तुति_ देश के रक्षक SECRET AGENT DRAVIT* उद्घोष_ हर हर महादेव प्रस्तावना: पाकिस्तानी सेना की कैद में भारत का एक जाबाज सिपाही, सीना ताने खडा, होठों पर मुस्कान, मूंछों पर ताव, माथा गर्व से ऊंचा, चेहरे पर धैर्य और शालीनता, मन में एक विश्वास कि कोई जरुर आएगा उसकी तलाश में, उसकी अपनी सरकार उसे नहीं भुलाएगी, उसके दोस्त उसे कभी अकेला नहीं छोडेंगे, चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने मे क्यों न हो. पूरे एक हफ्ते पाकिस्तानियों द्वारा हर तरह के टॉर्चर( प्रताडित) होने के बावजूद भी बिल्कुल न डगमगाने वाला भारत का एक वीर सिपाही द्रवित, एक ऐसा सैनिक जिसने अपने देश का गर्व खुद में समेटे हुए अब तक उन पाकिस्तानियों की प्रताडना से टूटा नहीं था, ना ही हार मनाने को राजी, उसे अब भी भरोसा था कि वो जल्दी ही इस कैद से आजाद हो जायेगा, जिस मिट्टी में उसने पहले कदम से अब तक की यात्रा पूरी की हो उसे किसी और के सामने किसी भी हालत में धूमिल नहीं होने देने की जिद. उसने अपने देश की मिट्टी की लाज को माथे के तिलक सा सजाये रखना है. पाकिस्तानी सेना का कर्नल युसूफ पठान, आज एक हफ्ते बाद फिर से द्रवित के सामने बैठा हुआ था. द्रवित को ये समझाने की कोशिश कर रहा था कि अब उसे अब हार मान लेनी चाहिए, अपना मुँह खोल देना चाहिए, क्योंकि भारत से अब तक किसी ने उसकी कोई खोज खबर नहीं ली. युसूफ पठान आगे कहता है, शायद तुम्हें भारत सरकार भूल चुकी है या उस जंग में मरा हुआ मान चुकी है, जिस जंग से तुम्हें मेरी सेना ने अगवा किया था. युसूफ द्रवित से आगे कहता है, अगर तुमने उस न्यूक्लियर पावर project की फाइल हमें दे दी जिसके तुम दो साल पहले तक इंचार्ज थे, या फिर तुम्हारे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट_ सीक्रेट आर्मी project SA- AIW का कोड हमें बता दो तो हम तुम्हें आजाद कर देंगे. फिर तुम चाहो तो अपने देश लौट सकते हो, जहाँ तुम्हारी फैमिली, तुम्हारा देश, तुम्हारी सेना सब बेसब्री से तुम्हारे लौट आने का इंतजार कर रहे हैं. सुना है आज तक तुम किसी के चंगुल मे कभी न आये थे, मगर हमारे लिए तुम्हें अगवा करना, बेहद आसान साबित हुआ था. इतना आसान जैसे हलवा तैयार हो प्लेट में डालो और खा लो. युसूफ आगे कहता है, तुम चाहो तो अपने देश भारत के जैसे यहां भी कर्नल का पोस्ट ले हमारे साथ मजे कर सकते हो, तुम्हारे साथ से हमारे लिए दुनिया जीतना और आसान हो जायेगा, बस तुम साथ देने के लिए हां कर दो. इस पर द्रवित हंसते हुए कहता है, SA_ AIW( सीक्रेट एजेंट ऑफ AI वर्ल्ड) का कोड इस Mission के पीछे भारत सरकार ने अपनी पूरी खुफिया टीम की जान झोंक दी थी और मैंने खुद भी अब तक की हुई AI की पूरी रिसर्च को इसमें डाल दिया और तुम चाहते हो इसका कोड और हार्ड ड्राइव तुम्हें दे दूँ तो तुम ये भूल कर रहे. भले ही तुम जान ले लो मेरी, मगर ये मैं कभी नहीं करूँगा, ये करना मेरे लिए नामुमकिन है. मैं अपनी मिट्टी के माथे पर कलंक नहीं बन सकता. द्रवित ने जवाब देते हुए आगे कहा, युसूफ अब तक तेरे हर जाबाज ने हर तरह के हथकंडे अपना लिए मगर अब तक मेरे मुँह से एक शब्द न निकलवा सके, मेरा मुँह न खुलवा सके, फिर तुम्हें क्या लगता है तुम मुझे आजादी का लालच दोगे और मैं अपना जमीर छोड दूंगा? आजादी के लालच मे मुँह खोल दूंगा तो फिर तुम बहुत बडी गलतफहमी में जी रहे हो. मैं उस मिट्टी से हूँ जहाँ माँ से भी पहले मिट्टी का कर्ज अदा करना पडता है. उस मिट्टी से जिसमें पहले कदम से लेकर अब तुम जैसे लोगों के नाक में दम करने की ताकत मिलती है. हम बात कर रहे हैं एक ऐसे योद्धा के बारे मे: जिसे हालातों ने जितनी बार समाप्त कर देने कि कोशिश कि ये उतने ही बार दोगुनी ताकत से वापस लौटा, परिवार प्यार सब कुछ पीछे छूट जाने के बाद भी, जो अपने देश कि सेवा मे, देश कि रक्षा मे डटा रहा, देश का एक अजेय योद्धा- An Unconqurable warrior of Country एक सच्चा योद्धा, द्रवित.