Pocket FM
वो परछाई

वो परछाई

511 PlaysSuspense & Thriller

"वो परछाई" एक अधूरी मोहब्बत और अधूरी मौत की रहस्यमयी दास्तान... "कुछ अधूरी कहानियाँ वक्त से परे होती हैं, जो हर जन्म में अपने अंत की तलाश करती हैं..." वेदी ....

"वो परछाई" एक अधूरी मोहब्बत और अधूरी मौत की रहस्यमयी दास्तान... "कुछ अधूरी कहानियाँ वक्त से परे होती हैं, जो हर जन्म में अपने अंत की तलाश करती हैं..." वेदी एक सीधी-सादी लड़की, जिसकी ज़िंदगी उसके मंगेतर ओमी के प्यार में सजी-सँवरी है। सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था, जब अचानक एक यात्रा के दौरान वेदी को अजीब चीज़ें महसूस होने लगती हैं। कभी कोई धुंधली सी परछाई, कभी किसी स्कूल की घंटी की आवाज़, और कभी एक लड़की की गूंगी पुकार... जो हर रात उसके सपनों में आने लगती है। वो लड़की स्कूल की ड्रेस में, बिखरे बाल, खाली आंखें... जैसे वेदी से कुछ कहने की कोशिश कर रही हो, कुछ याद दिलाने की। पर क्या? क्यों उसकी आंखों में दर्द है? और क्यों वेदी की सांसें रुकने लगती हैं उस परछाई के पास जाते ही? धीरे-धीरे वेदी को अपने पिछले जन्म की झलकियाँ दिखने लगती हैं जहाँ एक बेगुनाह लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसे आज तक इंसाफ नहीं मिला। जिसका दर्द, मौत के बाद भी मिट नहीं सका। और अब, उस अधूरी आत्मा ने वेदी को चुना है... अपने अधूरे सच को पूरा करने के लिए। ओमी इस सबको सिर्फ वहम समझता है, लेकिन कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुँचती है, जहाँ प्यार और डर के बीच की रेखा मिटने लगती है। वेदी को अब तय करना है वो इस परछाई से भागेगी, या उसके पीछे छिपे दर्द को समझकर उसकी अधूरी कहानी को खत्म करेगी।