
Bhavishya Ka Vishv
एक जापानी लड़की एक भारतीय लड़के से दिल की गहराई से प्रेम करती है, जिसके लिए वह अपना देश छोड़ कर भारत में बस गई और उसके साथ साइबर वर्ल्ड....
एक जापानी लड़की एक भारतीय लड़के से दिल की गहराई से प्रेम करती है, जिसके लिए वह अपना देश छोड़ कर भारत में बस गई और उसके साथ साइबर वर्ल्ड में काम करने लगी। उसका प्रेमी भारतीय संस्कृति से बंधा हुआ किसी भी किस्म का आंतरिक संबंध विवाह के पूर्व उसके लिए मान्य नहीं था। प्रेमिका भी ऐसा कुछ नहीं चाहती थी, किंतु प्रेमिका द्वारा एक भावनात्मक पहल से प्रेमी के मन में गलतफहमी उत्पन्न हो जाने के परिणाम में उन दोनों के बीच में दूरियां बढ़ती गई, जिसे कि प्रेमी चाह कर भी बढ़ती दूरियों की खाई को पाटने में सक्षम नहीं था। ये दोनों साइबर विशेषज्ञ हैं, जिनकी एक गलत कमांड से विश्व के किसी भी हिस्से में खलबली पैदा हो सकती थी। वर्तमान में ये भारतीय साइबर सुरक्षा विभाग से जुड़े हुए थे। उनके हैरतअंगेज कार्यों से उन्हें अपने अधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त था, किंतु एक बहुत बड़ा संकट भारत की ओर बढ़ा चला आ रहा था। क्या ये दोनों अपने प्रेम को बचाते हुए भारत को इस संकट से बचा भी पाएंगे या नहीं? जानने के लिए सुनिए, "Bhavishya Ka Vishv" सिर्फ "Pocket FM" पर।