Pocket FM
Log in
Mohabbat Se Ruswai

Mohabbat Se Ruswai

679 Plays
Star icon
Star icon
5
|1
Drama

मोहब्बत… एक ऐसा एहसास जो रूह तक को छू लेता है, जो ज़िंदगी को जीने की वजह बना देता है। लेकिन क्या हो, जब यही मोहब्बत किसी की ज़िंदगी को....

मोहब्बत… एक ऐसा एहसास जो रूह तक को छू लेता है, जो ज़िंदगी को जीने की वजह बना देता है। लेकिन क्या हो, जब यही मोहब्बत किसी की ज़िंदगी को बर्बाद कर दे? ये कहानी है अगस्त्य कपूर की, जिस ने अपनी जान से भी ज़्यादा मोहब्बत की अपनी गर्लफ़्रेंड से। लेकिन धोखे और साज़िश ने उससे उसका प्यार छीन लिया। मजबूरी में उसकी शादी नव्या आहूजा से कर दी गई—एक ऐसी लड़की से, जिसे वह जानता तक नहीं था। शादी के दिन नव्या का चेहरा देखते ही अगस्त्य के दिल में नफ़रत की आग भर उठी। उसे यक़ीन था कि उसी लड़की ने उसके प्यार को छीन लिया है। ग़ुस्से और दर्द में डूबा अगस्त्य अपनी पत्नी नव्या को इतना सताता है कि वह टूटकर उससे अलग होने के लिए मजबूर हो जाती है। एक वक़्त का मासूम रायन अब बन चुका है पत्थर दिल अगस्त्य, जिसे सही-ग़लत की पहचान भी नहीं रही। लेकिन नव्या की कहानी अलग है… उसने अगस्त्य से शादी किसी और वजह से की। दरअसल, उसका पहला प्यार रायन रहस्यमय तरीके से ग़ायब हो गया था। नव्या को शक है कि रायन की ज़िंदगी पर किसी ने जानलेवा वार किया है—और वो ज़िंदा है। सच का पता लगाने और अपने प्यार को वापस पाने के लिए ही वह अगस्त्य की ज़िंदगी में आई। आख़िर सच क्या है?क्या रायन वाक़ई ज़िंदा है? क्या अगस्त्य की नफ़रत कभी मोहब्बत में बदल पाएगी? और नव्या… क्या उसे उसका पहला प्यार मिल पाएगा, या उसका दिल हमेशा के लिए मोहब्बत से रुसवा रह जाएगा? जानने के लिए सुनिए मोहब्बत से रुसवा है दिल , सिर्फ़ पॉकेट एफएम पर