
His Dark World and She
कहते हैं, जब किसी को प्यार हो जाता है, तो वह अपनी पहचान भूलकर बस अपने प्यार के रंग में रंगना चाहता है। ऐसा ही कुछ इस कहानी में होता....
कहते हैं, जब किसी को प्यार हो जाता है, तो वह अपनी पहचान भूलकर बस अपने प्यार के रंग में रंगना चाहता है। ऐसा ही कुछ इस कहानी में होता है। काली विद्या का मालिक रूद्र को हो जाता है प्यार धरती लोक की एक ऐसी लड़की से, जो वैसे तो साधारण है लेकिन शिवजी की सबसे बड़ी उपासक भी है। दोनों की दुनिया अलग, दोनों के स्वभाव अलग — एक आग तो दूजा पानी। एक आग की तरह हमेशा जलता रहता, तो वही पानी उस आग को बुझाने का काम करता। शिवन्या, धरती लोक की एक ऐसी लड़की, जिसे एंजेलिक ब्यूटी के साथ-साथ स्वभाव भी सारी लड़कियों से बिल्कुल अलग मिला है। ना ही उसमें बचपना है, और ना ही वह मेच्योर है। लेकिन वह अगर किसी को अपना मानने लग जाती है, तो उसके सामने बिल्कुल बच्ची बन जाती है। बाकी दुनिया के लिए एक अलग पहचान है उसकी। क्या होगा जब मिलन होगा आग का पानी से? क्या शिवन्या अपना पाएगी रूद्र को या होगी दोनों में तकरार? क्या है शिवन्या का राज? जानने के लिए सुनिए, "His Dark World And She" सिर्फ "Pocket FM" पर।