
Mere Saiyaan Supercop
सुहानी, दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी है, लेकिन किस्मत ने उसे कभी उसका हक नहीं दिया। बचपन से ही सौतेली मां की साजिशों ने उसकी जिंदगी को दर्द....
सुहानी, दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी है, लेकिन किस्मत ने उसे कभी उसका हक नहीं दिया। बचपन से ही सौतेली मां की साजिशों ने उसकी जिंदगी को दर्द और तिरस्कार से भर दिया था। उसका भाई आकाश ही उसका एकमात्र सहारा था — लेकिन एक दिन वो भी रहस्यमय हालातों में गायब हो जाता है। सुहानी जानती थी कि उसके पिता अब भी जिंदा हैं, लेकिन उन्होंने उसे सालों पहले छोड़ दिया था। पिता के विदेश जाने और कभी न लौटने का राज़ भी धीरे-धीरे सामने आता है। वहीं, दादी के बारे में तो उसे यह तक नहीं पता था कि वो अब भी ज़िंदा हैं। आकाश की तलाश में उसकी मुलाकात होती है इंस्पेक्टर वरुण से — एक ईमानदार और समर्पित पुलिस अफसर से। वरुण ने कभी नहीं सोचा था कि किसी केस के दौरान मिली एक लड़की उसकी ज़िंदगी में इस कदर उतर जाएगी। सुहानी भी, दिल ही दिल में, उसे चाहने लगती है। दोनों मिलकर न सिर्फ आकाश की तलाश में निकलते हैं, बल्कि एक-एक करके उन परतों को भी खोलते हैं जिनमें छिपे हैं सालों पुराने राज़ — एक बिखरा हुआ परिवार, भूले हुए रिश्ते, और एक ऐसी औरत की चालें जिसने सबकुछ तबाह कर दिया था। इस सबके बीच वरुण और सुहानी का रिश्ता धीरे-धीरे गहराने लगता है। वरुण का अपने अंदाज़ में प्यार जताने का तरीका दिल छू जाता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सुहानी अपने परिवार को फिर से जोड़ती है। वह खुद नौकरी करके घर का खर्चा उठाती है, और एक नई ज़िंदगी की शुरुआत करती है — लेकिन इस बार अकेली नहीं, वरुण की परछाई हर मोड़ पर उसके साथ होती है। इस कहानी में इमोशन और रोमांस के साथ-साथ एक्शन भी भरपूर है — आकाश के केस से शुरू होकर आगे कईं गंभीर मुद्दों से जुड़े केस वरुण और उसकी टीम सुलझाते हैं। "मेरे सैयां Supercop" सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि एक बेटी की अपने परिवार के लिए लड़ी गई जंग, एक पुलिस अफसर की अपने फर्ज़ के प्रति निष्ठा, और ऐसे रिश्तों की कहानी है जो हालातों की मार से बिखर तो सकते हैं, पर मिट नहीं सकते।