
Naseeb Ka Khel
"क्या अपनों का खून इतना सफेद हो सकता है कि वो सगे भाई की मौत का सौदा कर लें?" यूसुफ, अपने पिता की आँखों का तारा और एक अरबों के साम्राज्य....
"क्या अपनों का खून इतना सफेद हो सकता है कि वो सगे भाई की मौत का सौदा कर लें?" यूसुफ, अपने पिता की आँखों का तारा और एक अरबों के साम्राज्य का इकलौता हकदार। लेकिन उसकी यही खूबी उसके दस भाइयों के लिए नफरत की आग बन गई। एक ऐसी साजिश रची गई जिसने यूसुफ को महल की विलासिता से खींचकर एक अंधेरे गड्ढे में धकेल दिया। अपनों ने मरा हुआ समझकर छोड़ दिया, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। बिका वो बाज़ारों में एक गुलाम की तरह... सहा उसने झूठी मोहब्बत का इल्जाम... और काटी उसने वो जेल, जहाँ गुनहगार भी जाने से कांपते थे। पर यूसुफ के पास एक ताकत थी—सब्र और सपनों को सच करने का हुनर। क्या यूसुफ उस अंधेरी कोठरी से निकलकर सत्ता के शिखर तक पहुँच पाएगा? क्या वो अपने उन भाइयों को माफ कर पाएगा जिन्होंने उसे मरने के लिए छोड़ दिया था? साजिश, धोखे और बेपनाह कामयाबी की ये दास्तान आपको भावुक भी करेगी और हैरान भी। सुनिए 'वारिस: मिट्टी से तख्त तक'—सिर्फ पॉकेट एफएम पर!