Pocket FM
Log in
Devil’s Mysterious Bride

Devil’s Mysterious Bride

9K Plays
Star icon
Star icon
5
|7
Romance

क्या हो जब एक ऐसी लड़की, जिसने कभी बाहर की दुनिया तक नहीं देखी, खुद को अपने ही परिवार की साजिशों से बचाने के लिए एक अजनबी के सामने कॉन्ट्रैक्ट....

क्या हो जब एक ऐसी लड़की, जिसने कभी बाहर की दुनिया तक नहीं देखी, खुद को अपने ही परिवार की साजिशों से बचाने के लिए एक अजनबी के सामने कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का प्रपोजल रख दे? धरा कश्यप की पूरी ज़िंदगी उसके घर की चारदीवारी में बीती है। उसे न अपनी मर्ज़ी से कहीं जाने की आज़ादी है और न अपनी ज़िंदगी के फैसले खुद लेने की। लेकिन अपने इक्कीसवें जन्मदिन से ठीक एक महीने पहले उसे अपने परिवार से जुड़ा एक ऐसा सच पता चलता है, जो उसे समझा देता है कि अगर उसने जल्द कुछ नहीं किया, तो वह हमेशा के लिए इस जाल में फँस जाएगी। अपनी आज़ादी बचाने के लिए धरा एक अजनबी को अपना पति बनाने का फैसला करती है। लेकिन वह अजनबी कोई आम इंसान नहीं, बल्कि देश का सबसे हैंडसम और मोस्ट एलिजिबल बैचलर अरबपति रुद्रांश सिंघानिया है। रुद्रांश भी धरा से यूँ ही नहीं मिलता। उसके पास अपना एक मकसद है और धरा के परिवार से जुड़ा एक ऐसा राज़, जिसे जानने के लिए वह उनके करीब आया है। दोनों की इस अनजान मुलाकात से शुरू होती है एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज, जिसमें एक अपनी आज़ादी बचाना चाहती है और दूसरा अपने मकसद तक पहुँचना। लेकिन जब इस रिश्ते में feelings आने लगेंगी, तो क्या होगा? धरा आखिर दुनिया से अपना चेहरा क्यों छुपाती है? रुद्रांश का असली मकसद क्या है? और क्या यह कॉन्ट्रैक्ट मैरिज दोनों की ज़िंदगी बदल देगी? जानने के लिए पढ़िए His Mysterious Bride