Pocket FM
Log in
Angry Point System

Angry Point System

2.1K Plays
Star icon
Star icon
4.6
|14
Fantasy

Comedy + cultivation एक भयंकर बिजली की चपेट में आकर विपिन पहुँच जाता है एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया में, जहाँ इंसान साधना करते हैं। इस दुनिया के शक्तिशाली साधक अपने एक....

Comedy + cultivation एक भयंकर बिजली की चपेट में आकर विपिन पहुँच जाता है एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया में, जहाँ इंसान साधना करते हैं। इस दुनिया के शक्तिशाली साधक अपने एक वार से समुद्र को चीर सकते हैं और अपनी तलवार से विशाल पर्वतों को भी काट सकते हैं। लेकिन विपिन जिस शरीर में प्रवेश करता है, वह इस दुनिया का सबसे कमजोर और निकम्मा इंसान है। एक अनाथ, जिसकी किस्मत ने उसे चौधरी खानदान की प्रतिभावान और बेहद खूबसूरत बेटी हिमांशी का पति तो बना दिया था, लेकिन चौधरी परिवार में उसकी हैसियत एक नौकर से भी बदतर थी। विपिन को इस दुनिया में सबसे कमजोर और निकम्मे दामाद के रूप में जाना जाता था। लेकिन उसकी किस्मत अब बदलने वाली थी। क्योंकि इस दुनिया में आने के साथ विपिन को मिला एक रहस्यमयी तोहफा—एक ऐसा सिस्टम, जो उसे इस दुनिया की दुर्लभ साधना तकनीकें खोजने के मिशन देता था। और इतना ही नहीं… लोगों को गुस्सा दिलाकर उनसे एंग्री पॉइंट्स हासिल करो और उन पॉइंट्स की मदद से अपनी ताकत बढ़ाते जाओ! अब विपिन के सामने सिर्फ एक लक्ष्य था— इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली साधक बनना! लेकिन क्या विपिन सच में अपनी कमजोर पहचान को पीछे छोड़कर इस दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बन पाएगा? या फिर ताकत हासिल करने की इस राह में वह किसी ऐसे शक्तिशाली इंसान को गुस्सा दिला बैठेगा, जिसके सामने उसकी पूरी जिंदगी ही खत्म हो जाएगी? आखिर विपिन की किस्मत उसे कहाँ ले जाएगी? जानने के लिए सुनते रहिए… एंग्री पॉइंट सिस्टम सिर्फ Pocket FM ऐप पर।