Pocket FM
Log in
God King Emperor

God King Emperor

15.2M Plays
Star icon
Star icon
4.8
|2.7K
Fantasy

रौशनगढ़ का सबसे प्रतिभाशाली छात्र… रुद्र। एक ऐसा लड़का, जो बस एक साधारण जिंदगी जीना चाहता था—अपने परिवार के साथ, अपने सपनों के साथ, अपने प्यार के साथ। लेकिन जिंदगी ने उसके....

रौशनगढ़ का सबसे प्रतिभाशाली छात्र… रुद्र। एक ऐसा लड़का, जो बस एक साधारण जिंदगी जीना चाहता था—अपने परिवार के साथ, अपने सपनों के साथ, अपने प्यार के साथ। लेकिन जिंदगी ने उसके लिए कुछ और ही लिख रखा था। जिस पर उसने सबसे ज़्यादा भरोसा किया… उसी बचपन के दोस्त और अपनी मंगेतर ने उसे ऐसा धोखा दिया, जिसने उसकी पूरी दुनिया तोड़ दी। उसकी मंगेतर ने न सिर्फ उसे बुरी तरह घायल किया… बल्कि उसके पिता को भी मौत के कगार पर पहुँचा दिया। और रुद्र… कुछ भी नहीं कर पाया। क्योंकि वो कमजोर था। बेहद कमजोर। उसके दिल में जल रही थी बदले की आग लेकिन… किस्मत कभी भी पलट सकती है। और रुद्र की किस्मत ने ऐसा ही एक खेल खेला— एक ऐसा मोड़, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। उसे मिला एक रहस्यमय मोती… जिसके भीतर छिपी थी अनदेखी, अनसुनी शक्तियाँ— इतनी शक्तिशाली कि वो पूरी दुनिया का संतुलन बदल सकती थीं। पर हर ताकत अपने साथ एक कीमत लेकर आती है… क्या यही मोती रुद्र को बनाएगा अजेय और शक्तिशाली? या फिर यही उसकी बर्बादी का कारण बनेगा? उसी छोटे से शहर में… एक रहस्यमय बूढ़ा आदमी भी है, जिसे रुद्र अपना गुरु मानता है। वो उसका मार्गदर्शक है… लेकिन रुद्र इस सच्चाई से अनजान है— कि उसके “गुरु” की असलियत जितनी डरावनी है, उतनी ही खतरनाक भी। लेकिन रुद्र है इस बात से अंजान रुद्र के उस मार्गदर्शक गुरु के छिपे हुए कुछ मकसद। क्या वो बूढ़ा आदमी रुद्र को अपने खेल में मोहरा बनाना चाहता है। या सच में उसकी मदद करना चाहता है। उस बूढ़े के आदमी के मंसूबे है बड़े खतरनाक और ये तो बस शुरुआत है… आने वाले समय में रुद्र का सामना होगा ऐसे खतरों से, जो उसकी सोच से भी परे हैं… ऐसी ताकतों से, जो पूरी दुनिया को अपने अधीन करना चाहती हैं। पर सबसे बड़ा सवाल अब भी बाकी है— आख़िर क्यों उसकी मंगेतर और उसका सबसे प्यारा दोस्त उससे विश्वासघात कर गए? क्यों एक गुमनाम साम्राज्य उसके पूरे परिवार का अंत चाहता है? और आखिर क्या रहस्य छिपा है रुद्र के अपने ही खून में… उसके परिवार की सच्चाई में? क्या रुद्र अपने कंधों पर इस पहाड़ जैसे खतरे और जिम्मेदारी को उठा पाएगा? या फिर ये बोझ उसे पूरी तरह तोड़ देगा? तो तैयार हो जाइए… एक ऐसी यात्रा के लिए, जो आपकी सोच को हिला देगी। इस सीरीज में छिपे हुए बहुत सारे रहस्य “God King Emperor” — जहाँ एक कमजोर लड़का… या तो बनेगा भगवानों का राजा… या गुम हो जाएगा अंधकार में।