Pocket FM
Log in
My Brilliant Devil Wife

My Brilliant Devil Wife

21.7K Plays
Star icon
Star icon
4.7
|20
Romance

शनाया—देश के नंबर वन म्यूज़िक बैंड 'The moonlight' की धड़कन और लाखों दिलों पर राज करने वाली एक सुपरस्टार! शोहरत, ग्लैमर और कामयाबी जिसके कदमों में थी। लेकिन एक रहस्यमयी....

शनाया—देश के नंबर वन म्यूज़िक बैंड 'The moonlight' की धड़कन और लाखों दिलों पर राज करने वाली एक सुपरस्टार! शोहरत, ग्लैमर और कामयाबी जिसके कदमों में थी। लेकिन एक रहस्यमयी एक्सीडेंट उसकी हंसती-खेलती ज़िंदगी को हमेशा के लिए छीन लेता है। पूरी दुनिया के लिए शनाया मर चुकी है... पर क्या यह वाकई सिर्फ एक एक्सीडेंट था? ​कहानी में सबसे बड़ा धमाका तब होता है, जब शनाया की आत्मा 'दीक्षित परिवार' की सबसे दबी-कुचली, सहमी हुई और अनाथालय से आई नाजायज़ बेटी 'अवनि' के शरीर में जागती है! ​पुरानी अवनि हमेशा अपनों के ताने सहती थी और सिर झुकाकर जीती थी। पर अब इस शरीर में शनाया का शातिर दिमाग और शेरनी जैसा एटीट्यूड आ चुका है। जो लोग कल तक अवनि को कचरा समझते थे, अब उसके इस तीखे, बेबाक और निडर अवतार को देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसकने वाली है। अवनि अब अपनी मौत का बदला भी लेगी और दीक्षित परिवार की लाडली राजकुमारी 'इशिका' को उसकी औकात भी दिखाएगी! ​लेकिन इस बदले की आग के बीच, अवनि की टक्कर होती है अभिनव मल्होत्रा से—मल्होत्रा कॉर्पोरेशन का बेहद रईस, कड़क और खड़ूस प्रेसिडेंट, जिसका खौफ पूरे बिज़नेस वर्ल्ड में है। अवनि जानबूझकर अभिनव की कार के आगे कूदती है और पूरे हक से उसके केबिन में घुसकर कहती है—"मुझे भूख लगी है, चलो मुझे लंच पर ले चलो!" ​जो अभिनव किसी लड़की को घास तक नहीं डालता था, वो इस ज़िद्दी, तीखी और अजीब लड़की के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो जाता है।