Pocket FM
Log in
The Flame God

The Flame God

15K Plays
Star icon
Star icon
5
|21
Fantasy

जिस शिष्य को उसके अपने गुरु ने सौ साल तक आग में जलाया था, वही सूर्यांश अब पाँच सौ साल बाद दोबारा जन्म ले चुका है। कभी वह पूरे महाद्वीप का....

जिस शिष्य को उसके अपने गुरु ने सौ साल तक आग में जलाया था, वही सूर्यांश अब पाँच सौ साल बाद दोबारा जन्म ले चुका है। कभी वह पूरे महाद्वीप का सबसे महान हकीम था। उसके पास ऐसी दिव्य काया थी, जिसे पाने के लिए बड़े-बड़े योद्धा भी तरसते थे। लेकिन उसके अपने गुरु कालाग्नि ने उसकी ताकत और शरीर के लालच में उसे धोखा दिया। सौ साल तक आग में जलने के बाद सूर्यांश की मृत्यु हो गई। लेकिन उसकी कहानी वहीं खत्म नहीं हुई। नई जिंदगी में उसे एक ऐसा शरीर मिला, जिसे उसके अपने परिवार ने जंजीरों में बाँधकर छोड़ दिया था। उसकी सारी शक्ति छीन ली गई थी और उसके शरीर में घातक विष भर दिया गया था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इस शरीर में कौन लौट आया है। सूर्यांश ने अपनी पुरानी यादों और हकीम विद्या के सहारे अपने शरीर से विष निकाल दिया। और उसी पल... उसकी खोई हुई शक्ति वापस लौटने लगी। लेकिन असली रहस्य तब सामने आया, जब उसे अपने शरीर के अंदर एक ऐसी दिव्य काया का पता चला, जो पूरे संसार में लगभग विलुप्त मानी जाती थी। अब सूर्यांश के पास सिर्फ अपनी ताकत वापस पाने का लक्ष्य नहीं था। उसे अपने साथ हुए हर धोखे का हिसाब चुकाना था। राजवंशी परिवार से लेकर करण तक... और आखिर में उस गुरु तक, जिसने उसे सौ साल तक आग में जलाया था। इस बार सूर्यांश किसी के सामने झुकने वाला नहीं था। क्योंकि जिस आग ने कभी उसे खत्म करने की कोशिश की थी... उसी आग से अब एक नया सम्राट जन्म ले चुका था। The Flame God