Pocket FM
मेरा इश्क है सफेद

मेरा इश्क है सफेद

56.2K Plays
Star icon
Star icon
5
|25
Romance

यह कहानी शुरू होती है एक छोटे से शहर की तंग गलियों से, जहाँ आज भी लोगों की सोच पुराने रीति-रिवाजों में बंधी हुई है। वहीं रहती है सिया -....

यह कहानी शुरू होती है एक छोटे से शहर की तंग गलियों से, जहाँ आज भी लोगों की सोच पुराने रीति-रिवाजों में बंधी हुई है। वहीं रहती है सिया - एक शांत, सरल और संस्कारी लड़की, जिसकी दुनिया उसकी शादी के कुछ ही दिनों बाद उजड़ जाती है, जब उसके पति अर्जुन शर्मा की अचानक मौत हो जाती है। घर की चौखट से बाहर निकलते ही सिया के लिए दुनिया बदल चुकी होती है – सफेद कपड़े, ताने, और समाज की तीखी नजरें। उसके जिंदा होने के बावजूद उसकी जिंदगी जैसे ठहर सी जाती है दूसरी तरफ है देव रॉय – एक बड़ा बिजनेसमैन, जिसकी पहचान उसकी दौलत और सख्त स्वभाव से है। उसके आलीशान ऑफिस, ऊँची इमारतें और ठंडी दीवारें उसकी सोच को दर्शाती हैं। देव के लिए रिश्ते सिर्फ एक सौदा हैं, और उसकी जिंदगी का एक ही मकसद है – बदला। प्यार, भावना, या रिश्तों की गर्माहट उसके लिए कोई मायने नहीं रखती। हालात ऐसे बनते हैं कि सिया की दूसरी शादी देव रॉय से हो जाती है – एक ऐसा रिश्ता जहाँ एक तरफ टूटा हुआ दिल है, और दूसरी तरफ पत्थर सा इंसान। एक तरफ सिया का दर्द और उसकी दब चुकी उम्मीदें, तो दूसरी तरफ देव का गुस्सा और बदले की आग... क्या इन दोनों की जिंदगी एक-दूसरे को बदल पाएगी? या फिर यह रिश्ता सिर्फ एक और समझौता बनकर रह जाएगा...?