
पंडिताइन का नवाब
बनारस की घाट पर बारिश की बूंदों के बीच, एक मासूम पंडिताइन का पैर फिसलता है और वो सीधे एक ऐसे शख्स की बाहों में जा गिरती है, जिसकी दुनिया....
बनारस की घाट पर बारिश की बूंदों के बीच, एक मासूम पंडिताइन का पैर फिसलता है और वो सीधे एक ऐसे शख्स की बाहों में जा गिरती है, जिसकी दुनिया से उसका कोई वास्ता नहीं। अवनी, जो अपने कड़क पंडित पिता के नियमों में बंधी है, अचानक खुद को एक रहस्यमयी नवाब, कबीर रिज़वी की गिरफ्त में पाती है। कबीर, लखनऊ के सबसे बड़े नवाब घराने का वारिस और एक म्यूजिक लेबल का मालिक, लेकिन जुर्म की दुनिया में उसे 'सुल्तान' के नाम से जाना जाता है। जब उसके दुश्मन उसे घेर लेते हैं, तो कबीर अवनी को अपनी सुरक्षा में ले लेता है, उसकी कलाई पर अपना लाल कलावे का धागा बांधकर। क्या अवनी जान पाएगी कि जिस शख्स की बाहों में उसे पनाह मिली है, वही इस रियासत का सबसे खूंखार माफिया डॉन है? और जब उसके पिता को पता चलेगा कि उनकी बेटी किसी और की नहीं, बल्कि उनके सबसे बड़े दुश्मन के बेटे की गिरफ्त में है, तो काशी की पवित्र धरती पर कौन सी नई तबाही आएगी?