
Twist Heartstrings
क्या होगा जब एशिया के नंबर वन बिजनेसमैन अरमान रंजीत रॉय की टक्कर होगी एक मामूली बस्ती में रहने वाली नंदनी नाम की लड़की से? ये सिर्फ एक कहानी नहीं…....
क्या होगा जब एशिया के नंबर वन बिजनेसमैन अरमान रंजीत रॉय की टक्कर होगी एक मामूली बस्ती में रहने वाली नंदनी नाम की लड़की से? ये सिर्फ एक कहानी नहीं… दो दुनियाओं की भिड़ंत है। एक तरफ है अर्मान रंजीत रॉय—महलों में रहने वाला, एक दम कोल्ड हार्टेड, गुस्सैल और बेशुमार दौलत और पावर का मालिक। जिसके एक इशारे पर बड़े-बड़े लोग और सरकारे झुक जाती हैं। लेकिन इस चमक के पीछे छुपा है उसका घमंड उसकी सनक… उसके लिए रिश्ते सिर्फ नाम के हैं, सारे जज़्बात उसके सामने बेकार है और प्यार जैसी चीज़ पर वो यकीन ही नहीं करता। उसके लिए प्यार सिर्फ़ पैसों से खरीद कर फेंकने वाली चीज है। गरीब लोग उसके लिए बस “एक बीमारी”के जैसे हैं—जिनकी कोई औकात नहीं। और लड़कियाँ… सिर्फ उसके टाइमपास का हिस्सा। और दूसरी तरफ है नंदनी कश्यप—धारावी की तंग गलियों में पली-बढ़ी, लेकिन दिल से बेहद मजबूत और साफ। नंदनी अपने छोटे से घर में अपने परिवार के साथ खुश रहना, हर मुश्किल में मुस्कुराना और अपने सपनों को जीने की हिम्मत रखना—यही उसकी असली पहचान है। लेकिन जब अरमान रॉय की एंट्री नंदनी की जिंदगी में किसी काल की तरह होती है…तब नंदनी की सादगी भरी दुनिया पूरी तरह से बिखर जाती है।जहाँ हर दिन एक नई चुनौती बनकर अरमान सामने आता है… और हर मोड़ पर अरमान का घमंड और नंदनी का आत्मसम्मान आमने-सामने खड़े होते हैं।ये टकराव सिर्फ दो लोगों का नहीं…ये है अमीरी बनाम गरीबी, घमंड बनाम इज्जत, और दिल बनाम दिमाग की जंग। एक तरफ महलों का राजा… तो दूसरी तरफ गलियों की रानी। क्या अरमान की सनक के सामने हार जाएगी नंदनी या बन जाएगी खुद उसकी सनक क्या होगा जब नंदनी अरमान को छोड़कर अपनी दुनियां में वापस लौट जाएगी। क्या उस वक्त अरमान का घमंड टूटेगा या नंदनी को बेसहारा और जलील कर के छोड़ देगा।अब देखना ये है— क्या अरमान अपनी ताकत से नंदनी के सपनों को तोड़ देगा?या फिर नंदनी की सच्चाई और हिम्मत, अरमान के पत्थर दिल को बदल देगी?क्या ये नफरत कभी प्यार में बदलेगी…या ये कहानी सिर्फ एक दर्दनाक अंजाम तक पहुँचेगी? जानने के लिए जुड़े रहिए… क्योंकि ये कहानी हर मोड़ पर आपको चौंकाने वाली है!