Pocket FM
Log in
The Villeness Princess 2

The Villeness Princess 2

7.7K Plays
Star icon
Star icon
4.8
|38
Fantasy

मुंबई की गैंगस्टर आशिका... जिसने मौत के बाद एक जादुई दुनिया की सबसे कमजोर और डरपोक राजकुमारी अकीरा के रूप में नया जीवन पाया। लेकिन अब अकीरा लौट रही है अपने....

मुंबई की गैंगस्टर आशिका... जिसने मौत के बाद एक जादुई दुनिया की सबसे कमजोर और डरपोक राजकुमारी अकीरा के रूप में नया जीवन पाया। लेकिन अब अकीरा लौट रही है अपने असली राज्य में... उस महल में जहाँ उसका परिवार उसका इंतज़ार कर रहा है। मगर वहाँ उसका स्वागत प्यार से नहीं, बल्कि साज़िशों, विश्वासघात और खून के प्यासे दुश्मनों से होने वाला है। अब अकीरा पहले जैसी नहीं रही। जो कभी डरकर सिर झुका लेती थी, आज वही अपने दुश्मनों को उनके ही अंदाज़ में जवाब देना जानती है। इसी सफर में उसकी ज़िंदगी में आएगा उसका हमसफ़र... एक ऐसा योद्धा जो हर मुश्किल में उसके साथ खड़ा रहेगा। लेकिन यह तो बस शुरुआत है... पिछले सीज़न का सबसे बड़ा रहस्य आखिर खुलने वाला है। जल देवी का चेहरा अकीरा से बिल्कुल मिलता-जुलता क्यों है? जल देवी के महामंत्री आदित्य अकीरा को देख इतने परेशान क्यों हो गए थे? क्या यह सिर्फ एक संयोग है... या सदियों पुराना ऐसा रहस्य जो पूरे संसार की किस्मत बदल सकता है? और जब सबसे शक्तिशाली दुश्मन युद्ध का ऐलान करेगा, तब क्या अकीरा अपने परिवार, अपने राज्य और पूरे जादुई संसार को बचा पाएगी? रहस्य... रोमांस... राजनीति... पारिवारिक रिश्ते... जादुई शक्तियाँ... और एक ऐसा महायुद्ध जो सब कुछ बदल देगा। सभी सवालों के जवाब जानने के लिए सुनिए Villainess Princess – Season 2