
Seol Me Desi Aashiq
"क्या सात समंदर पार का प्यार सरहदों की दीवार लाँघ पाएगा?" यह कहानी है आर्यन की, जो इंदौर के राजवाड़ा की गलियों से निकलकर अपनी इंजीनियरिंग के सपनों को पूरा करने....
"क्या सात समंदर पार का प्यार सरहदों की दीवार लाँघ पाएगा?" यह कहानी है आर्यन की, जो इंदौर के राजवाड़ा की गलियों से निकलकर अपनी इंजीनियरिंग के सपनों को पूरा करने सियोल पहुँचता है। हाथ में माँ का दिया रक्षासूत्र और दिल में 'देसी' संस्कार लेकर वह सियोल की बर्फीली रातों में खुद को अकेला पाता है, जब तक कि उसकी मुलाक़ात मी-यंग से नहीं होती। मी-यंग—सियोल के सबसे बड़े बिजनेस घराने 'कांग ग्रुप' की वारिस, जो रईसी की चकाचौंध में अपनी रूह को खो चुकी है। एक अजनबी मुलाक़ात तब एक खतरनाक अंतरराष्ट्रीय साज़िश में बदल जाती है, जब एक रहस्यमयी माइक्रोचिप आर्यन के हाथ लग जाती है। सियोल के क्रूर माफिया और मी-यंग के अपने खून के रिश्तों से बचते हुए, आर्यन उसे लेकर अपने शहर इंदौर लौट आता है। पर यहाँ भी दुश्मन कम नहीं हैं! सियोल की 'मॉर्डन शहजादी' जब गुलाबी साड़ी पहनकर 'इंदौरी छोरी' बनती है, तो क्या वह यहाँ के लोगों का दिल जीत पाएगी? या 'सरकार' और सियोल के 'हंटर्स' उनकी प्रेम कहानी का अंत कर देंगे? गद्दारी, वफादारी और सरहदों के पार जाते प्यार की एक ऐसी अनकही दास्तां, जहाँ एक 'देसी आशिक' को अपनी मिट्टी और अपनी मोहब्बत, दोनों की लाज रखनी है।
Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.

