Meta Pixel no-script fallback
Rebirth: The Villainess

Rebirth: The Villainess

75K Plays
Star icon
Star icon
4.8
|89
DramaG

एक खौफनाक रात की वो आखरी याद आज भी कायरा का पीछा नहीं छोड़ती। खून से लथपथ फर्श, हाथों में हथकड़ी और सामने खड़ा वही पत्थर दिल इंसान अभय प्रताप....

एक खौफनाक रात की वो आखरी याद आज भी कायरा का पीछा नहीं छोड़ती। खून से लथपथ फर्श, हाथों में हथकड़ी और सामने खड़ा वही पत्थर दिल इंसान अभय प्रताप सिंह, जिससे कायरा ने पागलों की तरह प्यार किया था। अभय की नफरत से भरी आँखें और उसके वो आखरी शब्द— "तुम जैसी गिरी हुई औरत की तरफ मैं देखूँ भी न।" इसके बाद एक जोरदार धमाका होता है, अभय उसे तड़पता हुआ छोड़ देता है और कायरा की मौत हो जाती है। लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती। कायरा की आँखें फिर से खुलती हैं, एक साल पीछे उसी आलीशान कमरे में। मौत ने उसे एक मौका दिया है अपनी किस्मत फिर से लिखने का। वही घर है, वही परिवार है और वही छोटी बहन सिया है। सिया, जो अपनी दीदी पर जान छिड़कती है, लेकिन कायरा अब उसे देखकर अपना रास्ता बदल लेती है। वह सिया को ऐसे इग्नोर करती है जैसे वो कोई अजनबी हो। घर वाले परेशान हैं कि उनकी चुलबुली बेटी पत्थर कैसे बन गई, पर कोई नहीं जानता कि कायरा अपनी बहन से यह दूरी क्यों बना रही है। क्या यह नफरत है, या फिर सिया को मौत के उस खेल से बचाने की कोई खौफनाक साजिश? कॉलेज के गलियारों में अब कायरा की काली स्पोर्ट्स कार का शोर सुनाई देता है। दुनिया के लिए वो एक बिगड़ी हुई रईस औलाद है, पर बंद कमरों में वो अपने पाँच जाबांज़ दोस्तों के साथ मिलकर एक खूंखार साम्राज्य की नींव रख रही है। वो अब प्यार की भाषा नहीं, बारूद और कोडिंग की भाषा समझती है। तभी अभय प्रताप सिंह फिर से उसकी ज़िंदगी में कदम रखता है। वही घमंड और वही रुतबा। उसे यकीन है कि कायरा फिर से उसके पीछे आएगी, पर कायरा उसे एक नज़र देखे बिना उसके पास से गुज़र जाती है। अभय की नफरत अब हैरानी में बदल जाती है। उसे नहीं पता कि जिस लड़की को उसने पिछले जन्म में कुत्ते की मौत मारा था, वही अब उसकी बर्बादी का जाल बुन रही है। शतरंज की बिसात बिछ चुकी है। एक तरफ वो बहन है जिसे कायरा कभी गले नहीं लगाती, और दूसरी तरफ वो कातिल है जिससे उसे इंतकाम लेना है। क्या कायरा अपनी बहन को फिर से अपना पाएगी? या फिर इस बार भी खून के रिश्तों की बलि चढ़ जाएगी? सस्पेंस और नफरत के इस खेल में अब हर कदम पर मौत खड़ी है।

Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.

All 138 episodes
Spinner Gradient IconLoading
Spinner Gradient IconLoading