
My Husband... A Billionai
माय हस्बैंड अ बिलियनेयर: एक गैराज मैकेनिक या करोड़ों का मालिक? नैना की ज़िंदगी बस एक छोटी सी बस्ती, एक बीमार माँ और चंद पैसों की मोहताज़ है। तभी उसकी ज़िंदगी....
माय हस्बैंड अ बिलियनेयर: एक गैराज मैकेनिक या करोड़ों का मालिक? नैना की ज़िंदगी बस एक छोटी सी बस्ती, एक बीमार माँ और चंद पैसों की मोहताज़ है। तभी उसकी ज़िंदगी में आता है 'राज', एक सीधा-साधा गैराज मैकेनिक। नैना की मासूमियत और हालात देखकर राज उससे शादी कर लेता है। एक छोटे से कमरे में ज़मीन पर सोता है, सड़क किनारे के ठेलों से 150 रुपये की कुर्तियों के लिए मोलभाव करता है और नैना की खुशी में अपनी दुनिया बसा लेता है। लेकिन... नैना को यह नहीं पता कि जो आदमी रात को फटी चादर पर उसके पैरों के पास सो रहा है, वो असल में दुनिया की सबसे खूंखार और ताकतवर शख्सियतों में से एक है। वो कोई 'राज' नहीं, बल्कि आर्यन सिंघानिया है— अरबों की 'सिंघानिया इंडस्ट्रीज़' का क्रूर, घमंडी और तेज़-तर्रार मालिक, जिसे लोग '50वीं मंज़िल का ड्रैगन' कहते हैं। जिसके एक इशारे पर बाज़ार की अर्थव्यवस्था हिल जाती है और जिसके सामने बड़े-बड़े मंत्री पानी भरते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मजबूरी में नौकरी ढूंढती नैना गलती से अपने ही पति की कंपनी, सिंघानिया इंडस्ट्रीज़ में पहुँच जाती है। आर्यन को अब हर कदम पर एक खतरनाक खेल खेलना है। उसे अपनी ही कंपनी में अपनी पत्नी से अपना असली रूप छुपाना है, एक आम इंसान की तरह नौकरी करने का नाटक करना है और नैना को उन दुश्मनों से भी बचाना है जो आर्यन सिंघानिया की कमज़ोरी ढूंढ रहे हैं। दूसरी तरफ, नैना की तेज़-तर्रार बहन काव्या को आर्यन पर शक हो गया है। आर्यन के मुलायम हाथ, उसका महंगे सोने का पेन और उसके काम करने का रहस्यमयी तरीका काव्या की जासूसी नज़रों से बच नहीं पा रहा है। क्या होगा जब नैना को पता चलेगा कि उसका प्यारा 'मैकेनिक पति' असल में वो घमंडी अरबपति है जिससे वो सबसे ज़्यादा नफरत करती है? क्या आर्यन अपनी दोहरी ज़िंदगी की इस भूलभुलैया से बाहर निकल पाएगा या काव्या उसका भांडा फोड़ देगी? प्यार, झूठ, पावर और एक बेनकाब होते राज़ की इस दिलचस्प दास्तान में जानिए... क्या होता है जब एक आम लड़की का पति, एक बिलियनेयर निकलता है!
Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.

