
Legendary Destroyer
एक युवक जो कि खून से सना हुआ था , सांस भी मुश्किल से ले पा रहा था, तभी उसने चिल्ला कर बोला नायरा में लूंगा तुम्हारा बदला, इस दुनिया....
एक युवक जो कि खून से सना हुआ था , सांस भी मुश्किल से ले पा रहा था, तभी उसने चिल्ला कर बोला नायरा में लूंगा तुम्हारा बदला, इस दुनिया को तुम्हारे साथ हुए अन्याय के लिए जलना होगा। किसी को नहीं छोड़ूंगा में। खून से सना हुआ, नंगे सीने पर गोलियों के दर्जनों घाव लिए, हाथों में धातु के खौफनाक पंजे पहने वह नौजवान लाशों के ढेर के बीच खड़ा था — उसका नाम था देव। कभी दुनिया का सबसे महान जीनियस, आज अपने ही बनाए नरक के बीच खड़ा एक विनाशक। उसके चारों तरफ हथियारों से लैस दर्जनों आदमियों की लाशें बिखरी पड़ी थीं, हर शरीर से हड्डियाँ बाहर झांक रही थीं, जैसे मौत ने खुद उन्हें चीरकर बाहर खींच लिया हो। कमरे में फैली खून की सड़ांध सांस लेना मुश्किल कर रही थी। लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान थी। उसी पल गलियारे में गूंजती बूटों की भारी आवाज़ें पास आती गईं। दरवाज़ा धड़ाम से खुला — इंडिया की स्पेशल फोर्स अंदर घुस चुकी थी, सबसे आगे कैप्टन राज सिंह। लेकिन जो मंजर उन्होंने देखा, उसने फौलादी सैनिकों के भी रोंगटे खड़े कर दिए। देव खिड़की के पास खड़ा समुद्र की तरफ देख रहा था, जैसे यह सब उसके लिए बस एक छोटा सा प्रयोग हो। बदले की आग में जलता हुआ वह इंसान अब एक ऐसा कदम उठाने वाला था, जो दुनिया की आधी ताकतों को मिटा देगा। एक बटन… और इतिहास बदल जाएगा। यह कहानी है एक टूटे दिल वाले जीनियस की — जो बना सबसे महान क्रिएटर… और फिर सबसे बड़ा विनाशक।
Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.

