Pocket FM
Log in
It's Me , Mafia's Control

It's Me , Mafia's Control

8.8K Plays
Star icon
Star icon
4.8
|20
Romance

राज सिंघानिया—26 साल का अंडरवर्ल्ड की दुनिया का सबसे खूँखार और बेरहम माफिया, जिसे लोग खौफ से 'द डार्क लॉर्ड' कहते हैं। जिसकी एक आहट से कानून काँपता हो, उसके....

राज सिंघानिया—26 साल का अंडरवर्ल्ड की दुनिया का सबसे खूँखार और बेरहम माफिया, जिसे लोग खौफ से 'द डार्क लॉर्ड' कहते हैं। जिसकी एक आहट से कानून काँपता हो, उसके सीने में दिल नाम की कोई चीज़ नहीं थी... जब तक कि उसकी ज़िंदगी में निशा की एंट्री नहीं हुई। ​निशा ओबेरॉय—18 साल की एक बेहद मासूम, चुलबुली, शरारती और बेफिक्र लड़की, जो अपनी दुनिया से बेखबर पढ़ाई पूरी करने के लिए एक नए शहर आती है। ​एक भयानक तूफानी रात घटी अनहोनी ने इन दोनों की किस्मत को हमेशा के लिए बाँध दिया। पहली ही नज़र में राज के दिल में निशा के लिए ऐसा जुनून जागा, जो उसकी रूह में उतर गया। पर राज का यह जुनून उसे हासिल करने की जल्दबाज़ी नहीं, बल्कि उसकी मासूमियत को बचाने की एक खामोश इबादत बन गया। ​किस्मत का असली मोड़ तब आता है जब निशा अपनी कॉलेज की पढ़ाई के लिए अनजान बनकर सीधे उसी 'द डार्क लॉर्ड' के विला में कदम रखती है। जहाँ दुनिया की नज़रों में एक माफिया का मतलब सिर्फ ज़ोर-जबरदस्ती होता है, वहीं राज ने इस रिश्ते में एक बिल्कुल अलग राह चुनी। बिना किसी हक या नाम के, वह सालों-साल अपनी ही तड़प की आग में सुलगता रहा। उसने अपनी काली दुनिया का साया उस मासूम पर नहीं पड़ने दिया और खुद पर काबू रखते हुए सिर्फ उसके खामोश इंतज़ार की सजा काटी! ​एक ही छत के नीचे होते हुए भी, निशा की उसी मासूमियत की हिफ़ाज़त के लिए राज सालों-साल अपनी बेइंतहा तड़प और जुनून को सीने में दबाए रखता है। वो हर पल पास होकर भी उससे दूरी बनाए रखता है ताकि उसकी काली दुनिया का साया भी निशा पर न पड़े। ​• जिस जुनून और आग को राज ने सीने में छुपा कर रखा था, क्या वह बेइंतहा तड़प एक दिन सारी सीमाएं तोड़ देगी? • क्या राज का यह लंबा इंतज़ार और उसका ख़तरनाक जुनून आखिरकार निशा का दिल जीत पाएगा? • बिना किसी रिश्ते के, एक ही छत के नीचे रहने वाले इन दोनों अजनबियों की यह खामोश मोहब्बत क्या अपनी मंज़िल तक पहुँच पाएगी? ​सस्पेंस, बेइंतहा तड़प, ख़ामोश मोहब्बत और जुनून की एक ख़तरनाक दास्तान— 'IT'S ME'! ​पढ़ते रहिए "IT'S ME" सिर्फ Pocket Novel पर!