
Immortal Body System
नश्वर हों या शक्तिशाली साधक मौत से हर कोई डरता है।लेकिन देवांश के लिए मौत अब अंत नहीं शक्ति हासिल करने का सबसे बड़ा जरिया है एक रहस्यमयी गुफा में....
नश्वर हों या शक्तिशाली साधक मौत से हर कोई डरता है।लेकिन देवांश के लिए मौत अब अंत नहीं शक्ति हासिल करने का सबसे बड़ा जरिया है एक रहस्यमयी गुफा में मौत के मुंह में पहुँचते ही देवांश के सामने एक भावहीन यांत्रिक आवाज गूंजती है डिंग! होस्ट की मृत्यु का पता चला है। अजेय सिस्टम आधिकारिक रूप से सक्रिय हो चुका है होस्ट को मिलते हैं दस करोड़ जीवन।भविष्य में यदि होस्ट किसी भी हमले में मारा जाता है, तो वह 30 सेकंड के भीतर पूर्ण स्वास्थ्य के साथ पुनर्जीवित हो जाएगा।” और सबसे खतरनाक बात हर मौत के बाद उसे एक नया वरदान और पहले से भी अधिक शक्तिशाली बनने का अवसर मिलेगा लेकिन देवांश अभी सिर्फ एक साधारण नश्वर है।न उसके पास कोई साधना है, न कोई दिव्य तकनीक और न ही कोई शक्तिशाली हथियार।एक महीने तक वह एक अंधेरी गुफा में अकेला फंसा रहता है। तभी अचानक आसमान से एक शक्तिशाली साधिका अदिति उसी गुफा में आ गिरती है।अदिति के पीछे उसके खूंखार दुश्मन भी पहुँच चुके हैं।अपनी असली पहचान और सिस्टम की शक्ति छिपाने के लिए देवांश खुद को एक हजार वर्ष पुराना महान आचार्य त्रिकाल बताता है।लेकिन जब अदिति अपने प्राणों की परवाह किए बिना देवांश की रक्षा के लिए दुश्मनों के सामने खड़ी हो जाती है, तब देवांश के भीतर कुछ बदल जाता है।अब उसके सामने पहली बार ऐसे शत्रु हैं जो उसकी अजेय शक्ति को परखने का मौका बन सकते हैं।मौत उसे खत्म नहीं करेगी मौत उसे और मजबूत बनाएगी! देवांश की अजेय यात्रा का रहस्य जानने के लिए सुनते रहिए “Immortal Body System”, सिर्फ Pocket FM पर।