
Foul in Love ( Bl Love )
एक छोटे शहर का हारा हुआ कबड्डी खिलाड़ी, कबीर राणा — जिसे तीन साल की नाकामी, गरीबी और टूटते सपनों ने लगभग मैदान से बाहर कर दिया था — एक....
एक छोटे शहर का हारा हुआ कबड्डी खिलाड़ी, कबीर राणा — जिसे तीन साल की नाकामी, गरीबी और टूटते सपनों ने लगभग मैदान से बाहर कर दिया था — एक रहस्यमयी ताबीज़ पाकर अचानक असाधारण बन जाता है। हर रेड, हर मैच के साथ वो मोहल्ले से ज़िला, राज्य, राष्ट्रीय और आख़िर में वैश्विक मंच तक का सफ़र तय करता है — लेकिन हर जीत के साथ इस जादुई ताकत की कीमत भी बढ़ती जाती है। रास्ते में उसका सामना होता है शौर्य ठाकुर से — शहर की सबसे बड़ी टीम का चमकता सितारा, जिसे कबीर अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है। मगर जैसे-जैसे दोनों बार-बार मैदान पर टकराते हैं, रिवाइलरी की परतों के नीचे कुछ और भी पनपने लगता है — एक ऐसा एहसास जिसे शौर्य कभी खुलकर कह नहीं पाता, क्योंकि वो जानता है कि उनकी दुनिया में इसकी कोई जगह नहीं। पर्दे के पीछे, फ़ेडरेशन का ताकतवर अफ़सर विक्रम सूद इन जादुई शक्तियों के स्रोत को नियंत्रित करता है, और जानबूझकर कबीर व शौर्य की रिवाइलरी को हवा देता रहता है — ताकि उसका असली खेल कभी बेनक़ाब न हो। कबीर, जो खुद एक "खबरी" के तौर पर इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के मिशन पर है, धीरे-धीरे समझता है कि उसका असली दुश्मन मैदान के बाहर बैठा है — मैदान के अंदर नहीं। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कबीर और शौर्य की रिवाइलरी प्यार में बदल जाती है। दोनों कुछ समय के लिए साथ जीते हैं, प्यार करते हैं, अपनी खुशियाँ पूरी तरह जीते हैं — मगर तकदीर, साज़िश और वो कीमत जो हर जादुई ताकत माँगती है, आख़िरकार उन्हें अलग कर देती है। एक ऐसा अंत जो जीत की कहानी होते हुए भी, दिल तोड़ने वाला है।