
Faqat Tum
क्या सरीन अपने अतीत को भुला पाएगी? आखिर क्या है सरीन का वो खौफनाक अतीत? ज़िंदगी में लोग अक्सर अपने अतीत को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन अतीत....
क्या सरीन अपने अतीत को भुला पाएगी? आखिर क्या है सरीन का वो खौफनाक अतीत? ज़िंदगी में लोग अक्सर अपने अतीत को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन अतीत कभी इंसान का पीछा नहीं छोड़ता। सरीन भी अपने एक ऐसे ही अतीत को भूलने की कोशिश कर रही है, जो शायद अब मरने के बाद भी उसके वजूद से न मिटे। सरीन ने अपने बीते हुए कल को पीछे छोड़कर अयान से शादी तो कर ली है, पर क्या अयान जानता है कि उसकी पत्नी सरीन किस भयानक सफ़र से गुज़रकर उसके पास आई है? अयान तो बस एक बहाना है... सरीन का एक सहारा, ताकि वो शादी की सफ़ेद चादर ओढ़कर खुद को अपने उस काले कल से छुपा सके, जो शायद कभी उसका पीछा नहीं छोड़ेगा। लेकिन इस सब के बीच, आखिर 'रैयांश' कौन है? क्यों वो बार-बार सरीन के सपनों में आकर उसे डरा रहा है? क्या है रैयांश और सरीन का असली रिश्ता? जानने के लिए पढ़िए एक सस्पेंस और डार्क रोमांस से भरी कहानी—"फ़कत तुम"!