
इश्क माफिया का
शिमला की ठंडी हवाओं और पहाड़ों की खामोशी के बीच रहती थी नीति अरोड़ा — साधारण ज़िंदगी पसंद करने वाली, मगर सपनों से भरी एक समझदार लड़की। पापा के साथ छोटा-सा परिवार,....
शिमला की ठंडी हवाओं और पहाड़ों की खामोशी के बीच रहती थी नीति अरोड़ा — साधारण ज़िंदगी पसंद करने वाली, मगर सपनों से भरी एक समझदार लड़की। पापा के साथ छोटा-सा परिवार, कुछ सच्चे दोस्त और एक ऐसी दुनिया, जहाँ सुकून सबसे ज़रूरी था। नीति नहीं जानती थी कि उसकी शांत ज़िंदगी जल्द ही किसी तूफ़ान से टकराने वाली है। वो तूफ़ान था — अर्जुन राठौड़। मुंबई का नामी बिज़नेसमैन, और अंडरवर्ल्ड का वही चेहरा जिससे लोग डरते हैं। उसकी ज़िंदगी में बहुत कम ऐसे लोग थे जिनसे वो सच में प्यार करता था। दो लोग, जिनकी राहें कभी नहीं मिलनी थीं… दो ज़िंदगियाँ, जिनका कोई मेल नहीं था… लेकिन किस्मत ने कुछ और ही सोच रखा था। एक मजबूरी अर्जुन को शिमला ले आई, और एक ऐसा हादसा हुआ जिसने दोनों की तक़दीर एक नाम से बाँध दी — एक अनचाही, अनकही शादी। शादी के बाद रास्ते जुदा हो गए… वक़्त बीत गया, ज़िंदगी आगे बढ़ती रही। पर कुछ रिश्ते वक़्त से नहीं हारते। जब सालों बाद वो फिर आमने-सामने आए, तो सवाल भी थे, शिकवे भी… क्या कभी दोनों एक हो पाएंगे? इस अधूरी मोहब्बत की पूरी कहानी जानने के लिए सुनिए — Ishq Mafiya ka
Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.

