
Hero of Insta
Driver Driver ये Bag गाड़ी में रखो और जल्दी से गाड़ी निकालो मुझे office के लिए देर हो रही है।" फॉर्मल ड्रेस पहने हुए अनिका ज़ावेरी अपने बेडरूम की Dressing Table....
Driver Driver ये Bag गाड़ी में रखो और जल्दी से गाड़ी निकालो मुझे office के लिए देर हो रही है।" फॉर्मल ड्रेस पहने हुए अनिका ज़ावेरी अपने बेडरूम की Dressing Table के सामने खड़ी हो कर बोली, " लेकिन उसे किसी की भी हरकत सुनाई नहीं दी।" "यह Driver कहाँ मर गया? नक्श भी सुबह से गायब है काम के वक़्त पता नहीं यह सब कहाँ चले जाते है।" बड़बड़ाते हुए अनिका ने आईने में देख कर जल्दी से अपने बालों को एक और बार संवारा और पीछे मुड़कर देखा तो वहां Driver की जगह नक्श खड़ा था। अनिका ने उसे घूरकर देखा तो नक्श ने झिझकते हुए कहा, "अनिका, मैं कल गया था रमणीक भाई Jewellers के पास लेकिन तुम्हारा सेट रेडी नहीं था उन्होंने कहा, "शायद एक दो दिन और इससे पहले की नक्श आगे कुछ कह पाता अचानक से Driver भागते हुए वहां आया और बोला "सॉरी मैडम थोड़ा लेट हो गया।" ये सुनते ही अनिका आग बबूला होकर बोली "कोई काम एक बार में क्यों नहीं होता तुम लोगों से दिन भर बस टाइमपास करते रहते हो मजाल है जो तुम लोग कोई काम ढंग से पूरा कर दो बस बहाने बनाने आते है सब के सब एक जैसे हैं कामचोर।" ये कहते हुए अनिका ने नक्श की और देखा और नक्श ने तुरंत ही अपना चेहरा नीचे कर लिया तभी ड्राइवर ने सर झुका कर धीमी आवाज़ में कहा "सॉरी मैडम आगे से ऐसा नहीं होगा।" "हहह Sorry My Foot." यह कहने के बाद जैसे ही अनिका अपना Bag उठाने लगी तो नक्श अनिका की मदद करने के इरादे से बोला "लाओ मैं ले लेता हूँ।" लेकिन इससे पहले की नक्श Bag उठा पाता अनिका ने Bag उठाकर Driver की तरफ बढ़ा दिया और नक्श को पूरी तरह से Ignore कर के वो कमरे से निकल गयी नक्श चुपचाप खड़ा उसे कमरे से जाते देखता रह गया था।