
The Villainess Princess
अशिका आधुनिक दुनिया की एक ऐसी गैंगस्टर जिसका नाम सुनकर ही लोगों के पसीने छूट जाते थे। लेकिन अपनी ही एक छोटी सी गलती की वजह से उसकी जान चली....
अशिका आधुनिक दुनिया की एक ऐसी गैंगस्टर जिसका नाम सुनकर ही लोगों के पसीने छूट जाते थे। लेकिन अपनी ही एक छोटी सी गलती की वजह से उसकी जान चली गई। पर मौत के साथ सब खत्म नहीं होता, बल्कि वहीं से एक नया अध्याय शुरू होता है। अशिका की आत्मा पहुँच गई एक ऐसे मल्टी यूनिवर्स में, जहाँ उसने राजकुमारी अकीरा के शरीर में दोबारा जन्म पाया। एक कमजोर, मासूम और “बेवकूफ” समझी जाने वाली राजकुमारी। बचपन से ही महल के लोग उसे परेशान करते आए थे। अशिका को शुरुआत में यह सब बहुत अजीब लगा, लेकिन जल्द ही उसे एहसास हुआ कि अकीरा के शरीर में कुछ ऐसी जादुई शक्तियां छिपी हैं, जिनके बारे में किसी को अंदाज़ा तक नहीं है। जैसे-जैसे समय बीतता है, अशिका को समझ आता है कि उसका इस नई दुनिया में आना कोई इत्तेफाक नहीं था। उसे तो यहाँ एक खास मकसद के लिए भेजा गया है—दुनिया को उन काली शक्तियों से बचाने के लिए जो सब कुछ तबाह करने पर तुली हैं। अब अशिका के पास अपना पुराना 'गैंगस्टर वाला दिमाग' है और अकीरा की 'अनोखी शक्तियां'। उसे उस अंधेरी ताकत के जड़ को ढूंढना और उसे खत्म करना है। लेकिन सवाल यह है… क्या एक बदनाम गैंगस्टर की आत्मा एक टूटी हुई राजकुमारी के शरीर में रहकर इस दुनिया को बचा पाएगी? क्या वह उन लोगों को सबक सिखा पाएगी जिन्होंने अकीरा को बरसों तक सताया? और क्या एक गैंगस्टर सच में इस दुनिया के लिए मसीहा बन पाएगी? यह कहानी है अशिका के अकीरा बन अपनी असली विरासत को पाने के सफर की।
Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.

