
Sun God
ये कहानी है रुद्र की। एक ऐसा युवा, जो न तो सिर्फ इंसान है… न ही पूरी तरह देवता… वो है चिरंजीवी परिवार का वारिस — एक ऐसा परिवार, जिसे....
ये कहानी है रुद्र की। एक ऐसा युवा, जो न तो सिर्फ इंसान है… न ही पूरी तरह देवता… वो है चिरंजीवी परिवार का वारिस — एक ऐसा परिवार, जिसे अमरता का श्राप भी मिला… और दुनिया को बदलने का वरदान भी। रुद्र, जो पुराने समय में एक महान के रूप में रहता था ,लेकिन एक हादसे ने उसे खींच लिया एक रहस्यमयी, प्राचीन दुनिया में। एक ऐसी धरती, जहां तलवारें सिर्फ लोहे से नहीं, साधना से चलती हैं…जहां ताकत सिर्फ मांसपेशियों में नहीं, आत्मा में होती है…जहां ताओवाद, कन्फ्यूशियस दर्शन, बौद्ध साधना, मार्शल आर्ट्स और छुपी हुई शक्तियां एक साथ सांस लेती हैं। पर ये दुनिया उतनी सीधी नहीं है। यहां सत्ता की भूख है, झूठे आरोप हैं, साजिशें हैं, और वो ताकतवर दुश्मन…जो चाहते हैं चिरंजीवी खून को हमेशा के लिए मिटाना। जब रुद्र होश में आता है, उसे पता चलता है कि उसके परिवार पर गबन का झूठा इल्जाम लगा है, पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश चल रही है। लेकिन ये कोई कमजोर, डरपोक रुद्र नहीं…ये वो रुद्र है, जिसकी आंखों में हज़ारों साल पुराना सूरज सुलगता है। ये वो रुद्र है, जो या तो सच साबित करेगा या पूरी दुनिया हिला देगा। क्या रुद्र अपनी किस्मत खुद लिख पाएगा या वो भी उसी पुरानी साजिश का शिकार बन जाएगा? जानने के लिए सुनिए, "Sun God" सिर्फ "Pocket FM" पर।