
Billionaire vs Girl
एक अमीर और ताकतवर Billionaire जिसकी पूरी दुनिया उसकी कंपनी और उसकी power है। दूसरी तरफ एक गरीब गांव की लड़की जो अपने परिवार के लिए शहर में नौकरी करने....
एक अमीर और ताकतवर Billionaire जिसकी पूरी दुनिया उसकी कंपनी और उसकी power है। दूसरी तरफ एक गरीब गांव की लड़की जो अपने परिवार के लिए शहर में नौकरी करने आती है। किस्मत उन्हें एक ही जगह पर ला खड़ा करती है। जब मेहर रहमान ग्लोबल कंपनी में नौकरी के लिए आती है तो कंपनी का मालिक आयान रहमान उसे देखते ही नौकरी दे देता है। धीरे धीरे उनके बीच एक अजीब सा रिश्ता बनने लगता है। लेकिन आयान की जिंदगी उतनी आसान नहीं है। उसकी लालची girlfriend सोनिया मेहर से नफरत करने लगती है और उसे हर तरह से परेशान करने लगती है। ऑफिस की साजिशें, धोखा, kidnapping और जानलेवा हमले मेहर की जिंदगी को खतरे में डाल देते हैं। लेकिन असली तूफान तब आता है जब आयान को पता चलता है कि उसके पिता की मौत एक accident नहीं बल्कि एक साजिश थी। इस रहस्य के पीछे छिपा है एक ऐसा दुश्मन जो उसके अपने परिवार से जुड़ा हुआ है। अब आयान और मेहर को मिलकर न सिर्फ अपने प्यार को बचाना है बल्कि एक खतरनाक साजिश का सच भी सामने लाना है। क्या एक गरीब गांव की लड़की एक Billionaire की जिंदगी बदल पाएगी क्या सच सामने आएगा और क्या ये प्यार इतनी बड़ी जंग में जिंदा रह पाएगा प्यार, धोखा, रहस्य और बदले से भरी एक खतरनाक कहानी।