
देव और ध्रुव
साल 3050 में, एक विनाशकारी युद्ध के बाद दुनिया पूरी तरह अराजकता में डूब चुकी है। शक्तिशाली लोग सत्ता के लिए लड़ रहे हैं, और शिक्षा व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। केवल योद्धाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारत के मध्य क्षेत्र में एक उजड़ा हुआ शहर है, जहाँ कभी नालंदा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट नामक एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान था। इस संस्थान का मालिक देव, एक जिज्ञासु युवक है, जो अपनी लाइब्रेरी में घंटों बिताकर ज्ञान अर्जित करता है। एक दिन उसे लाइब्रेरी में एक गुप्त दरवाजा मिलता है। अंदर जाकर वह कई रहस्यमयी शोध पत्र देखता है, जिनमें प्राचीन सभ्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर अध्ययन किया गया था। लेकिन जब वह दूसरे ग्रहों और आयामों से जुड़े दस्तावेज पढ़ता है, तो उसे यह सब अवैज्ञानिक और अजीब लगता है। निराश होकर जब वह बाहर आता है, तो देखता है कि उसका शहर आग में जल रहा है। तभी कोई उसके सिर पर वार करता है और वह बेहोश हो जाता है। जब होश आता है, तो किसी लड़की की आवाज सुनाई देती है - "ध्रुव, उठो! स्कूल जाना है!" देव चौंककर पूछता है - "कौन हो तुम?"
Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.Less

