
Burn for You
ये कहानी है एक बाहुबली शिवांग के प्यार की, जिसकी लाइफ में हर वो चीज़ है, जिसके सब सपने देखते हैं, शिवांग सिंह रजावत, जो की एक सक्सेस फुल बिज़नेसमैन....
ये कहानी है एक बाहुबली शिवांग के प्यार की, जिसकी लाइफ में हर वो चीज़ है, जिसके सब सपने देखते हैं, शिवांग सिंह रजावत, जो की एक सक्सेस फुल बिज़नेसमैन है, और उज्जैन का बाहुबली, जिस का नाम ही लोगो के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफ़ी है। जो सच में महाकाल के जैसे क्रोध वाला है, जैसे महादेव की तीसरी आंख खुलने से सब डरते है वैसे शिवांग के गुस्से से सब डरते हैं। लेकिन उसकी कुंडली में है एक ऐसा योग जिसकी वजह से उसके घर वाले डरते हैं, और उसकी दशा को काटने के लिए शिवांग के नक्षत्र के श्राप को काटने के लिए सब खोज रहे हैं, एक ऐसी लड़की जिसकी कुंडली में वो सब बात हो, जिस से शिवांग को बचाया जा सके। रजावत खानदान के वारिस को बचाया जा सके और सब को वो लड़की मिल भी जाती है। लेकिन दुसरी तरफ है नंदिनी, जो एक विधवा है और उसके ससुराल वालों ने उसकी ज़िंदगी को नरक बना कर रखा है, और नंदिनी बेचारी फिर से फंस जाती है शिवांग जैसे क्रूल हार्टलेस इंसान के चंगुल में। क्योंकि नंदिनी पहली मुलाक़ात में ही बन जाती है शिवांग का जुनून! तो क्या करेगा शिवांग, नंदिनी को पाने के लिए? कैसे जीतेगा शिवांग, नंदिनी को सबके खिलाफ जाकर? क्या होगा जब शिवांग का जूनून परवान चढ़ेगा? और क्या नंदिनी कभी अपनाएगी शिवांग का जुनून भरा प्यार? और छिपे है इसमें अनगिनत राज़, आखिर कौन से है वो राज़? जानने के लिए सुनिए, "Burn for You" सिर्फ "Pocket FM" पर