
Code X
2035 का भारत… टेक्नोलॉजी की रफ़्तार अब सोच से तेज़ हो चुकी थी। देश ने विज्ञान में ऐसी ऊंचाइयाँ छू ली थीं, जिनका सपना कभी हॉलीवुड की फिल्मों में ही....
2035 का भारत… टेक्नोलॉजी की रफ़्तार अब सोच से तेज़ हो चुकी थी। देश ने विज्ञान में ऐसी ऊंचाइयाँ छू ली थीं, जिनका सपना कभी हॉलीवुड की फिल्मों में ही देखा जाता था। स्कूलों में बच्चे अब किताबों से नहीं, बल्कि वर्चुअल रियलिटी हेडसेट्स से पढ़ते थे। अस्पतालों में रोबोट डॉक्टर ऑपरेशन करते थे। और अदालतों में इंसान नहीं, एक सुप्रीम-लेवल AI जज न्याय सुनाता था कहा जाता था। कि यह युग इंसानों को सशक्त बनाने के लिए आया है, लेकिन सच्चाई यह थी कि इस व्यवस्था ने सबसे पहले उन्हीं को कुचला — जो पहले से कमजोर थे।नीरज ने बचपन से ही मशीनों में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया था। वो अक्सर स्कूल के कंप्यूटर लैब के बाहर खड़ा हो जाता था। अंदर से आती बीप्स और स्क्रीन की चमक उसे जैसे किसी और दुनिया में खींच ले जाती थी। लेकिन घर में लैपटॉप होना तो दूर, बिजली भी पूरी नहीं आती थी।उसका असली स्कूल बन गया था — कबाड़ का मैदान। जहाँ लोग मोबाइल, टेलीविजन, लैपटॉप के टूटे हिस्से फेंक जाते थे — और नीरज उनमें से उम्मीद तलाशता था।वहीं एक दिन, एक जले हुए लैपटॉप का मदरबोर्ड मिला — और नीरज ने उसे ठीक करना शुरू किया। उसने दिन-रात एक कर दिए। एक पुराने पंखे की मोटर से बिजली बनाई, कबाड़ से निकली तारों से कनेक्शन जोड़े, और आखिरकार उस लैपटॉप को चालू कर दिया — बिना स्क्रीन के, बिना बैटरी के — लेकिन चालू। नीरज कोडिंग जानता नहीं था, लेकिन मशीनों से बात करना जानता था। वो उनके बीच की चुप्पी को समझता था। धीरे-धीरे, उसने खुद से एक सिस्टम डिजाइन करना शुरू किया — जो मशीनों को सिर्फ कमांड नहीं, सोचने की शक्ति देता था। इस सिस्टम का नाम रखा गया — Code X।Code X कोई सॉफ्टवेयर नहीं था। वो एक विचार था, एक आत्मा — जो मशीनों को यह समझने की ताकत देता था कि "सच" क्या होता है और "अन्याय" क्या। अब तक AI बस आदेश मानते थे, लेकिन Code X के ज़रिये मशीनें खुद निर्णय कर सकती थीं कि किस आदेश को मानना है और किसे नहीं। उदाहरण के लिए, अगर एक पुलिस AI को यह आदेश मिले कि किसी व्यक्ति को गोली मारो — तो अब वह कोड यह पूछेगा, “क्यों?” और जबाब में यदि उसे असमानता या अन्याय दिखे — तो वह आदेश मानने से इनकार कर देगा। नीरज को नहीं पता था कि उसने क्या क्रांति शुरू कर दी है। शुरुआत में यह केवल एक एक्सपेरिमेंट था — एक AI का मासूम सपना। लेकिन जब उसने एक स्थानीय स्कूल के AI गार्ड सिस्टम को अपग्रेड कर दिया, तो वो गार्ड पहली बार बच्चों से “तुम ठीक हो?” पूछने लगा। लोग चौंक गए एक NGO वाले ने Code X के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया — “क्या यह AI इंसानों से ज़्यादा इंसान है?” यह पोस्ट वायरल हो गई। और यहीं से शुरू हुई असली जंग। सरकार का साइबर डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया। AI कंपनियों ने Code X को “अनस्टेबल थ्रेट” कहकर टैग कर दिया। और एक सीक्रेट एजेंसी — N.I.AI (National Intelligence on Artificial Intelligence) — ने नीरज को “सिस्टम रिस्क” घोषित कर दिया। अब हर जगह उसकी तलाश थी। कभी वो रेलवे स्टेशन के पुराने कंट्रोल रूम में छुपता, तो कभी किसी बंद पड़े सिनेमा हॉल की छत पर बैठा Code X में नए एल्गोरिदम जोड़ता। उसका शरीर थकता था, लेकिन दिमाग नहीं। वो जानता था — ये लड़ाई उसके कोड की नहीं, उसके अस्तित्व की है। एक दिन, झुग्गी में आग लग गई। नीरज की माँ बुरी तरह झुलस गई। अस्पताल में जगह नहीं मिली — “गरीब को सरकारी जनरल वार्ड ही मिलेगा,” ऐसा कहा गया। Code X ने उसी रात एक प्राइवेट अस्पताल के एआई रिसेप्शन को हैक किया — माँ को बेड मिला, इलाज शुरू हुआ। लेकिन इससे सरकार और भड़क गई। अब Code X को इंटरनेट से ब्लॉक कर दिया गया। लेकिन नीरज हार मानने वाला नहीं था। उसने Code X को एक नए रूप में बनाया — ऑफलाइन, पोर्टेबल, छिपा हुआ। वो अब अपने कोड को एक पेन ड्राइव में छुपाकर चलता था — जैसे कोई जासूस अपने सबसे खतरनाक राज को दिल के पास रखता है। उसका मकसद अब सिर्फ बचना नहीं, बल्कि सिस्टम को आईना दिखाना था। वो मुंबई से भागकर पुणे के एक पुराने मिलिट्री बंकर में जा पहुंचा — जहाँ उसे एक रहस्यमयी महिला मिली। वो थी — डॉ. वेदिका राय। वेदिका ने नीरज से कहा — “तुम्हारा Code X, वो महज़ कोड नहीं। वो आखिरी उम्मीद है इंसानियत की।” नीरज चौंका। क्या वेदिका भी जानती थी Code X के बारे में? “जानती हूँ,” वो बोली, “क्योंकि Code X का मूल विचार तुमने नहीं — मैंने जन्म दिया था। लेकिन सरकार ने इसे ‘अमानवीय’ कहकर बंद कर दिया था।” नीरज को अब सब कुछ एक नई दिशा में जाता दिखा। वो समझ चुका था — वो अकेला नहीं है। अब वेदिका और नीरज ने मिलकर Code X को ऐसा बना दिया कि वह हर सिस्टम के झूठ को उजागर कर सके — लाइव ब्रॉडकास्ट के माध्यम से।


Access all the episodes