
7 Warriors of the Endgame
एक रात, आसमान से काली बारिश बरसती है, जिसकी एक बूँद भी इंसान को पल भर में रीढ़ की हड्डी तोड़कर, आँखों को खोपड़ी में धँसाकर, और गले से भूखे....
एक रात, आसमान से काली बारिश बरसती है, जिसकी एक बूँद भी इंसान को पल भर में रीढ़ की हड्डी तोड़कर, आँखों को खोपड़ी में धँसाकर, और गले से भूखे भेड़िये की दहाड़ निकालकर एक आदमखोर ज़ोंबी में बदल देती है। कब्रिस्तान की ठंडी ज़मीन फाड़कर सदियों पुराने मुर्दे उठ खड़े होते हैं, उनकी सूखी उंगलियाँ और सड़े हुए हाथ ताज़ा मांस और बहते खून की तलाश में छटपटाते हैं। और फिर, विज्ञान का सबसे खौफनाक रूप सामने आता है, जहाँ इंसान के माथे में एक अजीब बायो-चिप फिट कर दी जाती है, जो उसकी आत्मा और यादों को भस्म कर उसे एक रिमोट-कंट्रोल्ड मशीन, एक आदमखोर फौजी बना देती है। जब ये तीनों भयानक कयामतें एक साथ पूरी दुनिया को अपने आगोश में लेंगी, तब क्या होगा? एक बुलेटप्रूफ अंडरग्राउंड बेसमेंट में सात अजनबी फंसे हैं, जिन्हें न एक-दूसरे का नाम पता है, न भाषा। बाहर लाखों इनफेक्टेड मुर्दों की 'ब्लड आर्मी' लोहे के भारी दरवाज़े को तोड़ने की कोशिश कर रही है, जिनकी लाल चमकती आँखें और टपकती लार इन सात अजनबियों की महक सूंघ चुकी है। लोहे का दरवाज़ा अब टूटने ही वाला है, बचने का कोई रास्ता नहीं, हर तरफ सिर्फ मौत का जाल है। क्या ये सात अजनबी इस आखिरी खेल में 'ब्लड आर्मी' का खात्मा कर पाएंगे, या एक-एक करके खुद इनफेक्टेड बन जाएंगे?