
Eterna
भविष्य की एक दुनिया में एक ओपन-वर्ल्ड सिमुलेशन गेम ने मनोरंजन जगत में धूम मचा दी है। लेकिन धीरे-धीरे एक खतरनाक सच्चाई सामने आने लगती है। जो खिलाड़ी न्यूरल इंटरफेस....
भविष्य की एक दुनिया में एक ओपन-वर्ल्ड सिमुलेशन गेम ने मनोरंजन जगत में धूम मचा दी है। लेकिन धीरे-धीरे एक खतरनाक सच्चाई सामने आने लगती है। जो खिलाड़ी न्यूरल इंटरफेस हेलमेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे रहस्यमय तरीके से कोमा में जाने लगते हैं। कंपनी बार-बार अपनी तकनीक को सुरक्षित बताती है, लेकिन बढ़ते मामलों से लोग और पुलिस सतर्क हो जाते हैं। कंपनी का मालिक ओरियन एक बड़ा टूर्नामेंट आयोजित करता है, जिसमें 12 खतरनाक चैलेंज होते हैं और विजेता को भारी इनाम का वादा किया जाता है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता है, खेल में अराजकता फैल जाती है। खिलाड़ी एक के बाद एक खेल के अंदर रहस्यमय तरीके से मारे जाने लगते हैं, जबकि उनके असली शरीर सुरक्षित रहते हैं। आखिरी चुनौती के दौरान ऐसा चौंकाने वाला राज खुलता है, जो गेम की सच्चाई को झकझोर देता है।आखिर क्या है ये गेम या मौत का खेल? जानने के लिए सुनिए, "Eterna " सिर्फ "Pocket FM" पर.


Access all the episodes