
Unexpected Love Encounters
ये कहानी है झिलमिल की, जो अब 25 साल की हो चुकी थी। बचपन से अनाथ, झिलमिल को इस दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, लेकिन उसने अपनी छोटी-सी दुनिया में हमेशा मुस्कान के साथ जीना सीखा। वो बाल भवन अनाथ आश्रम में पली-बढ़ी थी — जहां बच्चे उसे अपनी दीदी कहते, और बुज़ुर्ग उसे बेटी। भले ही उसके पास खून के रिश्ते नहीं थे, पर भावनाओं की डोर ने उसे सबका बना दिया था। उसकी ज़िंदगी साधारण थी, लेकिन उसमें संतोष था। सब कुछ ठीक चल रहा था — या यूं कहें, ठीक चल रहा था दिख रहा था। क्योंकि जैसा कहा जाता है, "जब ज़िंदगी पूरी तरह शांत हो... तो समझो तूफ़ान आने वाला है।" और वही हुआ। एक दिन, झिलमिल की ज़िंदगी में राजवर्धन रायचंद की एंट्री हुई — उत्तराखंड शहर का सबसे बड़ा बिजनेस टायकून। एक ऐसा शख्स, जिसकी दुनिया में सिर्फ ताक़त, नाम और कंट्रोल चलता था। लेकिन उस एक मुलाक़ात ने सब कुछ बदल दिया। राजवर्धन रायचंद की एंट्री ने झिलमिल की ज़िंदगी में क्या भूचाल ला दिया? क्या ये मुलाक़ात इत्तेफ़ाक थी या किसी बड़े रहस्य की शुरुआत? जानने के लिए सुनिए, "Unexpected Love Encounters" सिर्फ "Pocket FM" पर।
Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.Less

