
Tarapriya: The Queen Warrior
तारा, एक मशहूर डॉक्टर, जिसे रोमांच का बहुत शौक है। उसकी ज़िंदगी में तब मोड़ आता है, जब एक रहस्यमयी खत से उसे एक जंगल के बारे में पता....
तारा, एक मशहूर डॉक्टर, जिसे रोमांच का बहुत शौक है। उसकी ज़िंदगी में तब मोड़ आता है, जब एक रहस्यमयी खत से उसे एक जंगल के बारे में पता चलता है। ये कोई साधारण जंगल नहीं एक रहस्यमई जंगल है। कहते हैं, जो भी वहां गया, वो कभी लौटकर वापस नहीं आया। एक अनकही दास्तान और अंजाने सवालों के जवाब ढूंढने के जुनून में, तारा उस जंगल की ओर निकल पड़ती है। पर जो उसने सोचा था, उससे कहीं ज्यादा अविश्वसनीय सच उसका इंतजार कर रहा था। उस जंगल में कदम रखते ही तारा की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। एक मिडिल क्लास फैमिली की सीधी-साधी लड़की, अचानक एक राजकुमारी बन जाती है। लेकिन ये राजकुमारी साधारण नहीं, बल्कि एक खास मकसद के लिए जन्मी है। क्या है वो मकसद? कैसे बनी तारा डॉक्टर से राजकुमारी? क्या है उस जंगल का रहस्य? क्या तारा जान पाएगी अपने जीवन का उद्देश्य? और क्या वो उसे पूरा कर पाएगी? कौन-कौन सी कठिनाइयाँ आएंगी उसके रास्ते में? जानने के लिए सुनिए, "Tarapriya: The Queen Warrior" सिर्फ "Pocket FM" पर।