Meta Pixel no-script fallback
रूहानी पुलिस

रूहानी पुलिस

784 Plays
Star icon
Star icon
0
|0
Suspense & Thriller

क्या आपने कभी सुना है कि खौफनाक भूत भी किसी के रक्षक बन सकते हैं? अमर सिटी में कतई ऐसा ही 'सिस्टम' सेट हुआ है! ये कहानी है इंस्पेक्टर आशीष और....

क्या आपने कभी सुना है कि खौफनाक भूत भी किसी के रक्षक बन सकते हैं? अमर सिटी में कतई ऐसा ही 'सिस्टम' सेट हुआ है! ये कहानी है इंस्पेक्टर आशीष और उनके परिवार की, जिनका सामना एक दिन चार ऐसे भूतों से हुआ जो कतई 'बेकार और डरपोक' थे। पर किसे पता था कि ये मुठभेड़ उन रूहों के लिए वरदान बन जाएगी। इंस्पेक्टर आशीष की जांबाजी, उनकी पत्नी स्वाति की सात्विक कचौड़ियाँ और उनकी 'दहशतनाक' झाड़ू ने उन भूतों की कतई काया पलट दी! और इन सबको एक सूत्र में पिरोया आशीष के नन्हे मगर तेज-तर्रार बेटे अतिशय ने। अतिशय—एक छोटा बच्चा, जिसकी 'डिटेक्टिव पावर' बड़े-बड़े अपराधियों के पसीने छुड़ा देती है। उसने अपनी 'घोस्ट असेंबल' (Ghost Assemble) टीम बनाई, जिसमें शामिल हैं: कतई हवा में गायब होने वाला छलिया, हड्डियों का ढांचा मरियल उर्फ कंकाली, कचौड़ियों का शौकीन और भारी-भरकम बकासुर, और हर वक्त नींद में डूबा रहने वाला सोतडू! ये चारों भूत जो कभी खुद डरते थे, अब स्वाति की झाड़ू के डर और अतिशय की कमान में अमर सिटी के ऐसे जांबाज रक्षक बन चुके हैं कि बड़े-बड़े बदमाश इनके नाम से थर-थर कांपते हैं। इस रोमांचक सफर में अतिशय का साथ देता है उसका नन्हा और दिलेर दोस्त नीरज। साथ ही हैं— रहस्यमयी लाल परी, हुस्न और वार की माहिर कामिनी भूतनी, उसके चार रूहानी भाई और भूत अंकल। और हाँ, इस महफ़िल में कालिया कुत्ता भी है, जिसका सबसे पसंदीदा काम है कंकाली की टांग लेकर भाग जाना! अमर सिटी के ऐसे-ऐसे रहस्य जो पुलिस के लिए चुनौती बन गए, उन्हें सुलझाती है ये अनोखी टीम। जहाँ बकासुर की भूख कॉमेडी का तड़का लगाती है, वहीं अतिशय की मासूमियत के पीछे छिपा शातिर दिमाग बड़े-बड़े राज खोल देता है। रहस्य, रोमांच, वीभत्स खौफ, खट्टी-मीठी प्रेम कहानियाँ और कतई जबरदस्त कॉमेडी! तैयार हो जाइए एक ऐसी सीरीज के लिए जहाँ हर मोड़ पर धमाका है और हर अंत एक नई बेसब्री की शुरुआत। क्या ये अतरंगी रक्षक अमर सिटी को बचा पाएंगे? जानने के लिए अभी सुनना शुरू करें— 'रूहानी पुलिस'!

Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.

All 153 episodes
Spinner Gradient IconLoading
No Reviews Found