
Soul Lotus
हजारों योद्धाओं से घिरा, महान जादूगर स्टॉकहोम अपनी अंतिम साँसें गिन रहा था, जब अचानक उसकी हथेली पर एक सफेद कमल प्रकट हुआ। यह कोई साधारण फूल नहीं, बल्कि एक....
हजारों योद्धाओं से घिरा, महान जादूगर स्टॉकहोम अपनी अंतिम साँसें गिन रहा था, जब अचानक उसकी हथेली पर एक सफेद कमल प्रकट हुआ। यह कोई साधारण फूल नहीं, बल्कि एक प्राचीन कलाकृति थी जिसने पल भर में हजारों शक्तिशाली जादूगरों की आत्माओं को निगल लिया और फिर शून्य में विलीन हो गई। सदियों बाद, एक साधारण युवक अथर्व देव कॉन्सटेंटाइन, जो एक जादूगर बनने का सपना देखता है, एक रहस्यमयी तालाब में उसी दिव्य कमल को तैरता हुआ पाता है। यह कमल सिर्फ एक फूल नहीं, बल्कि एक ऐसी शक्ति है जो ब्रह्मांड को बदल सकती है। क्या अथर्व इस रहस्यमयी कमल के साथ बन पाएगा एक महान ताकतवर जादूगर , या यह शक्ति उसे भी उसी भाग्य की ओर ले जाएगी जिसने स्टॉकहोम को निगल लिया था ? क्या होगा अथर्व का क्या वह जन पाएगा कमल के रहस्य को और क्या संभाल पाएगा कमल के भार को....?